RCB vs SRH: IPL में 119 मैच खेलने के बाद Captain बने Ishan Kishan, जडेजा-पोलार्ड की खास लिस्ट में शामिल

IPL में कप्तानी से पहले सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में Ishan Kishan भी शामिल हो गए हैं. रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में 200 मैचों के साथ पहले स्थान पर हैं.

ईशान किशन 

(Image Source:  ANI )
By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 28 March 2026 7:49 PM IST

RCB Vs SRH: IPL  में कप्तानी मिलना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है, लेकिन कई खिलाड़ियों को यह मौका लंबे इंतजार के बाद मिला. आईपीएल इतिहास में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा मैच खेलने के बाद पहली बार कप्तानी संभाली. अब इस सूची में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है - Ishan Kishan.

आईपीएल इतिहास में कप्तानी से पहले सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड Ravindra Jadeja के नाम है. उन्होंने 200 मैच खेलने के बाद पहली बार कप्तानी संभाली थी. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Manish Pandey हैं, जिन्होंने 153 मैच खेलने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली. तीसरे स्थान पर Axar Patel का नाम आता है, जिन्होंने 148 मैचों के बाद कप्तानी का मौका पाया.

IPL में कप्तान बनने से पहले सबसे ज्यादा मैच खेले जाने वाले खिलाड़ी

  • 200 मैच - Ravindra Jadeja
  • 153 मैच - Manish Pandey
  • 148 मैच - Axar Patel
  • 137 मैच - Kieron Pollard
  • 126 मैच - Suryakumar Yadav
  • 119 मैच - Ishan Kishan

ईशान किशन के सामने कप्तान के रूप में क्या चुनौती है?

ईशान किशन को कप्तानी ऐसे समय में मिली है जब टीम नए संयोजन के साथ मैदान में उतर रही है. वे अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कप्तानी में उनकी रणनीति और निर्णय लेने की क्षमता पर भी नजर रहेगी. इस सूची में शामिल अधिकतर खिलाड़ी अनुभवी रहे हैं और लंबे समय तक टीम के अहम सदस्य रहे हैं. ऐसे में ईशान किशन से भी टीम को बड़ी उम्मीदें रहेंगी.

RCB के खिलाफ SRH की Playing XI

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (w/c), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा.

Sunrisers Hyderabad Impact subs: शिवांग कुमार, लियम लिविंगस्टन, डेविड पायने, एस रविचंद्रन और साकिब हुसैन.

Similar News