Begin typing your search...

रवींद्र जडेजा क्यों और कब हुए थे IPL में बैन? ये छोटी से गलती पड़ गई थी भारी

बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने करियर के शुरुआती दौर में जडेजा को आईपीएल से एक साल के लिए बैन झेलना पड़ा था. खास बात यह है कि यह बैन किसी मैच फिक्सिंग या विवादित गतिविधि की वजह से नहीं, बल्कि नियमों के उल्लंघन के कारण लगाया गया था.

Ravindra Jadeja IPL Ban
X

Ravindra Jadeja

( Image Source:  X/ @rajasthanroyals )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर3 Mins Read

Updated on: 25 March 2026 8:49 AM IST

Ravindra Jadeja IPL Ban: आईपीएल के दिग्गज ऑलराउंडरों में गिने जाने वाले रविंद्र जडेजा का करियर जितना शानदार रहा है, उतना ही दिलचस्प उनका शुरुआती सफर भी रहा है. इस बार जडेजा अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने करियर के शुरुआती दौर में जडेजा को आईपीएल से एक साल के लिए बैन झेलना पड़ा था. खास बात यह है कि यह बैन किसी मैच फिक्सिंग या विवादित गतिविधि की वजह से नहीं, बल्कि नियमों के उल्लंघन के कारण लगाया गया था.

आईपीएल 2008 में राजस्थान रॉयल्स से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जडेजा ने पहले ही सीजन में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं. उसी साल राजस्थान की टीम चैंपियन भी बनी थी और जडेजा एक उभरते हुए स्पिन ऑलराउंडर के रूप में सामने आए थे. लेकिन इसके बाद उनके करियर में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने उन्हें 2010 के पूरे सीजन से बाहर कर दिया.

क्यों बैन हुए थे जडेजा?

रविंद्र जडेजा ने आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इससे पहले वह अंडर-19 विश्व कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके थे, जिसके चलते कई फ्रेंचाइजी की नजर उन पर थी. राजस्थान ने उन्हें मात्र 12 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, जो बाद में एक बेहद सफल निवेश साबित हुआ.

पहले सीजन के शानदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स ने जडेजा को रिटेन कर लिया था. हालांकि, 2009 में मुंबई इंडियंस ने जडेजा से संपर्क किया और उन्हें ज्यादा रकम का ऑफर दिया. जडेजा भी इस प्रस्ताव में रुचि रखते थे और मुंबई के साथ करार करना चाहते थे लेकिन उस समय वह पहले से राजस्थान के साथ अनुबंध में थे और बिना रिलीज हुए किसी अन्य टीम से बातचीत करना आईपीएल के नियमों के खिलाफ था.

कितने साल का लगा था बैन?

जब यह मामला आईपीएल की गवर्निंग बॉडी के सामने आया, तो इसे नियमों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया. इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग ने कड़ा फैसला लेते हुए रविंद्र जडेजा पर एक साल का बैन लगा दिया. इस फैसले के चलते जडेजा 2010 के पूरे आईपीएल सीजन से बाहर रहे. यह उनके करियर का एक बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने इससे वापसी भी उतनी ही मजबूती से की.

बैन के बाद किस टीम के लिए खेले?

हालांकि इस बैन का जडेजा के अंतरराष्ट्रीय करियर पर कोई खास असर नहीं पड़ा और वह टीम इंडिया का हिस्सा बने रहे. बैन खत्म होने के बाद 2011 के आईपीएल ऑक्शन में जडेजा को कोच्ची टस्कर्स केरल ने अपनी टीम में शामिल किया, जहां से उन्होंने अपने आईपीएल करियर की नई शुरुआत की.

आईपीएल
अगला लेख