Abhinandan Singh कौन हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच में Ishan Kishan का चटकाया विकेट? पहले ओवर में लुटाए थे 16 रन
IPL 2026 के पहले मैच में Abhinandan Singh ने RCB के लिए अपना डेब्यू किया. अपने पहले मैच में उन्होंने Ishan Kishan का बेशकीमती विकेट चटकाया.
अभिनंदन सिंह
(Image Source: IPL )Who is Abhinandan Singh, RCB vs SRH Match: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का ओपनिंग मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में RCB की ओर से डेब्यू कर अभिनंदन सिंह सुर्खियों में हैं. उनके पहले ओवर में 16 रन बने, लेकिन अपने तीसरे ओवर में उन्होंने कप्तान ईशान किशन का शानदार विकेट चटकाया.
अभिनंदन सिंह के पहले ओवर में ईशान किशन ने 2 छक्के और 1 चौका जड़ा. वहीं, उनके दूसरे ओवर में महज 9 रन आए. इसके बाद तीसरे ओवर में अभिनंदन के ओवर में अनिकेत वर्मा और ईशान किशन ने 1-1 छक्का लगाया, लेकिन आखिरी बॉल पर किशन का फिल साल्ट ने शानदार कैच पकड़ा, जो देखते ही बनता है. किशन ने 38 गेंद में 80 रन बनाए, जिनमें 5 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. इस तरह अभिनंदन ने 3 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिए.
कौन हैं अभिनंदन सिंह?
अभिनंदन सिंह एक दाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज (Right-arm medium-fast) हैं जो उत्तर प्रदेश से आते हैं. उन्हें RCB ने 2025 की नीलामी में उनके बेस प्राइस ₹30 लाख में खरीदा था. जोश हेज़लवुड की चोट और यश दयाल के बाहर होने की वजह से RCB को भारतीय तेज गेंदबाजी विकल्प की जरूरत थी, जिसे अभिनंदन ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से पूरा किया है. उन्होंने यूपी टी-20 लीग 2024 में लखनऊ फाल्कन्स के लिए 11 मैचों में 15 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं.
RCB vs SRH: आज के मैच की प्लेइंग 11
अभिनंदन के साथ-साथ न्यूजीलैंड के जैकब डफी ने भी आज RCB के लिए अपना डेब्यू किया है. टीम के प्लेइंग 11 में विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा और जैकब डफी शामिल हैं.