38 गेंद में 80 रन, 5 छक्के और 8 चौके! कप्तान बनते ही Ishan Kishan ने मचाया धमाल, SRH के लिए बनाया खास रिकॉर्ड

Ishan Kishan ने SRH कप्तान के रूप में डेब्यू मैच में 80 रन बनाकर IPL इतिहास की खास लिस्ट में जगह बनाई. कप्तान के तौर पर उनका टी20 रिकॉर्ड भी शानदार रहा है.

ईशान किशन ने कप्तानी डेब्यू में मचाया धमाल

(Image Source:  x.com/IPL )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 28 March 2026 11:16 PM IST

Ishan Kishan IPL Captaincy Debut: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभालते हुए Ishan Kishan ने दमदार शुरुआत की. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने पहले ही मैच में उन्होंने 38 गेंदों में 80 रन ठोके और IPL इतिहास की सबसे बड़ी कप्तानी डेब्यू पारियों में जगह बना ली.

हालांकि, ईशान किशन शतक से चूक गए, लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच की शुरुआत में ही बड़ा असर डाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. किशन ने 80 गेंद की पारी में 5 छक्के और 8 चौके जड़े.

IPL कप्तानी डेब्यू में सबसे बड़ा स्कोर किसने बनाया?

आईपीएल इतिहास में कप्तानी डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड Sanju Samson के नाम है. उन्होंने 2021 में पंजाब किग्स के खिलाफ 119 रन बनाए थे.

IPL कप्तानी डेब्यू में सबसे बड़ा स्कोर

  • 119 - Sanju Samson vs PBKS, 2021
  • 99* - Mayank Agarwal vs DC, 2021
  • 93* - Shreyas Iyer vs KKR, 2018
  • 88 - Faf du Plessis vs PBKS, 2022
  • 83 - Kieron Pollard vs PBKS, 2019
  • 80 - Ishan Kishan vs RCB, 2026

लगातार शानदार फॉर्म में ईशान किशन

ईशान किशन पिछले दो सीजन से बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने 2025 में भी अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 47 गेंद में नाबाद 106 रन बनाए थे. इससे साफ है कि कप्तानी का दबाव उनके खेल पर असर नहीं डाल रहा है.

कप्तान के रूप में किशन का शानदार रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर भी ईशान किशन का रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने 29 पारियों में 44.53 की औसत और 165.7 की स्ट्राइक रेट से 1158 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 113 रन का रहा. दिलचस्प बात यह है कि 1000+ रन वाले कप्तानों में सिर्फ Thisara Perera का स्ट्राइक रेट (166.27) ईशान किशन से ज्यादा है.

SRH कप्तान के रूप में 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

  • 80 - Ishan Kishan vs RCB, 2026
  • 69*-  Manish Pandey vs MI, 2021
  • 53 -  David Warner vs CSK, 2015

3000 IPL रन सबसे कम गेंदों में पूरा करने वाले खिलाड़ी

  • 2028 - Rishabh Pant
  • 2082 - Yusuf Pathan
  • 2130 - Suryakumar Yadav
  • 2135 - Suresh Raina
  • 2152 - MS Dhoni
  • 2180 - Ishan Kishan
  • 2203 - KL Rahul

कप्तानी से पहले सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • 200 - Ravindra Jadeja
  • 153 - Manish Pandey
  • 148 -  Axar Patel
  • 137 - Kieron Pollard
  • 126 -  Suryakumar Yadav
  • 119 - Ishan Kishan

Similar News