RR vs CSK मैच में क्या बारिश डालेगी खलल? 5 मिनट देरी से हुआ टॉस, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है. हालांकि, बारिश मैच में असर डाल सकती है.
रियान पराग ने जीता टॉस
(Image Source: JioHotstar )RR Vs CSK Match: IPL 2026 के तीसरे मुकाबले में आज Rajasthan Royals और Chennai Super Kings के बीच मुकाबला हो रहा है. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. हालांकि, मैच शुरू होने से पहले ही Guwahati का मौसम मुकाबले पर भारी पड़ता दिख रहा है. मौसम विभागों की अलग-अलग भविष्यवाणियों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है.
BBC Weather ने मैच के दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है, जबकि Weather.com के मुताबिक शाम से लेकर आधी रात तक लगातार बारिश हो सकती है. हालांकि AccuWeather ने थोड़ी राहत देते हुए कहा है कि टॉस से पहले मौसम साफ हो सकता है, लेकिन उमस ज्यादा रहेगी.
टॉस जीतने पर क्या बोले Riyan Parag?
टॉस जीतने पर Riyan Parag ने कहा कि बारिश की वजह से पिच में नमी है. इसलिए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया गया. उन्होंने कहा कि कप्तानी करना उनके लिए खास अनुभव है और टीम को लगातार अच्छा समर्थन मिल रहा है. पराग ने कहा कि इस सीजन टीम का लक्ष्य सिर्फ अच्छा प्रदर्शन नहीं बल्कि खिताब जीतना है. उन्होंने यह भी बताया कि टीम ने इस बार ऐसे खिलाड़ियों को शामिल करने की कोशिश की है जो समझदारी से खेल सकें और मैच की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभाल सकें.
टॉस हारने पर क्या बोले Ruturaj Gaikwad?
टॉस हारने पर Ruturaj Gaikwad ने कहा कि पहले गेंदबाजी करना आसान फैसला था. उन्होंने कहा कि टीम इस सीजन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करना चाहती है, खासकर पिछले सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद... गायकवाड़ ने बताया कि टीम ने ऑक्शन में पहले से तय रणनीति के साथ खिलाड़ियों को चुना है. उम्मीद है कि ये फैसले टीम के लिए फायदेमंद साबित होंगे. उन्होंने अपनी प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर भी बात करते हुए बताया कि इस मैच में टीम के विदेशी खिलाड़ी Matt Short, Jamie Overton, Noor Ahmad और Matt Henry हैं.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा.
इम्पैक्ट सब्स: डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा और, तुषार देशपांडे
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज और खलील अहमद.
इम्पैक्ट सब्स: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह और रामकृष्ण घोष.
आईपीएल 2025 में कैसा रहा राजस्थान और चेन्नई का प्रदर्शन?
आईपीएल 2025 में राजस्थान और चेन्नई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. दोनों ही अंक तालिका में सबसे नीचे रही थीं। ऐसे में इस सीजन को दोनों टीमों के लिए 'रीसेट' की तरह देखा जा रहा है. इस बार सबसे बड़ा बदलाव खिलाड़ियों की अदला-बदली से देखने को मिला है. Sanju Samson अब CSK की ओर से खेलते नजर आएंगे, जबकि Ravindra Jadeja अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स में लौट आए हैं. इस ट्रेड में Sam Curran भी शामिल रहे.
नई कप्तानी, नई रणनीति
Riyan Parag पहली बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे. वहीं, Ruturaj Gaikwad फिर से CSK की कमान संभालेंगे. CSK के लिए बड़ी चिंता यह है कि MS Dhoni चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे. वहीं Dewald Brevis भी पहले मैच से बाहर हो चुके हैं.
राजस्थान रॉयल्स दिख रही मजबूत
राजस्थान रॉयल्स ने इस बार अपनी टीम संतुलित बनाने पर ध्यान दिया है: स्पिन में Ravindra Jadeja और Ravi Bishnoi, जबकि तेज गेंदबाजी में Jofra Archer, Nandre Burger और Adam Milne अपना जलवा दिखाएंगे. इससे राजस्थान की गेंदबाजी मजबूत नजर आ रही है.
CSK की गेंदबाजी में चिंता
CSK की गेंदबाजी में कुछ सवाल बने हुए हैं. Nathan Ellis की गैरमौजूदगी में डेथ ओवर्स में अनुभव की कमी रहेगी. मिडिल ओवर में Noor Ahmad पर ज्यादा जिम्मेदारी होगी.