IPL में CSK के साथ आज होगा ऐसा, जो 7 साल और 88 मैच तक नहीं हुआ

IPL में आज CSK के सामने एक ऐसी स्थिति आई है, जो 7 साल और 88 मैचों तक नहीं आई. टीम के सामने आखिरी बार ऐसी स्थिति 2019 में मुंबई इंडियंस के सामने आई थी.

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम

(Image Source:  ANI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 30 March 2026 5:38 PM IST

IPL 2026 के पहले मैच में आज चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. हालांकि, इस मैच में CSK को एक ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जो पिछले सात सालों में नहीं हुआ. टीम अपने अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के बगैर मैदान पर उतरेगी. धोनी की गैरमौजूदगी में हाल ही में ट्रेड के जरिए टीम में शामिल हुए Sanju Samson विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. वे कप्तान Ruturaj Gaikwad के साथ ओपनिंग करते हुए भी नजर आएंगे.

MS Dhoni को प्री-सीजन ट्रेनिंग के दौरान Calf Strain हुआ, जिसके कारण वे IPL 2026 के शुरुआती कुछ हफ्तों में मैदान से बाहर रहेंगे. 44 वर्षीय धोनी फिलहाल Chennai में ही रहकर रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं, जबकि CSK टीम Guwahati पहुंच चुकी है, जहां आज वह Rajasthan Royals के खिलाफ सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी.




Dhoni ने आखिरी बार CSK के लिए कब मिस किया था मैच?

MS Dhoni ने आखिरी बार 26 अप्रैल 2019 को CSK के लिए मैच मिस किया था. उस दिन Mumbai Indians के खिलाफ Chennai में होने वाले मुकाबले से ठीक पहले उन्हें बुखार हो गया था. उस मैच में Suresh Raina ने कप्तानी संभाली थी, लेकिन CSK को 46 रन से हार का सामना करना पड़ा.

धोनी के बिना CSK ने कितने मैच खेले?

धोनी के IPL करियर में कुल 5 बार ऐसा हुआ है, जब उन्होंने CSK के लिए मैच नहीं खेला.  इसमें से 1 मैच में टीम को जीत मिली, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. 


IPL  में Dhoni के बिना CSK के मैच

 

साल

विपक्षी टीम

धोनी के न खेलने की वजह

रिजल्ट

2010

दिल्ली डेयरडेविल्स

हाथ में चोट

 जीत

2010

किंग्स इलेवन पंजाब 

 हाथ में चोट

हार

2010

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

हाथ में चोट

हार

2019

सनराइजर्स हैदराबाद (17 अप्रैल)

पीठ में जकड़न

हार

2019

 मुंबई इंडियंस (26 अप्रैल)

 बुखार

 हार


 

2020 से 2025 तक धोनी ने चेन्नई के लिए हर मैच खेला है. आईपीएल 2026 में उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है.

26 अप्रैल 2019 से लेकर 2026 तक धोनी ने आईपीएल में कितने मैच खेले?

26 अप्रैल 2019 के बाद से लेकर अब तक (30 मार्च 2026) एमएस धोनी ने आईपीएल में कुल 88 मैच खेले हैं.  देखिए, उन्होंने किस साल कितने मैच खेले...


आईपीएल सीजन

खेले गए मैच

विवरण

2019 (26 अप्रैल के बाद) 

5

मुंबई इंडियंस वाले मैच के बाद धोनी ने सीजन के अंतिम 5 मैच खेले

2020

14

सभी लीग मैच खेले

2021 

16

कप्तानी करते हुए टीम को चैंपियन बनाया

2022

14 

सभी मैच खेले

2023 

16 

कप्तानी करते हुए पांचवां खिताब जीता

2024

14

 सभी मैच खेले

2025

9

सीजन के दौरान 9 मैचों में हिस्सा लिया


CSK के लिए धोनी के क्या मायने हैं?

धोनी सिर्फ कप्तान या विकेटकीपर नहीं, बल्कि CSK की पहचान रहे हैं. उनकी गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, लेकिन यह भी साफ है कि धोनी की जगह भरना आसान नहीं होगा. यह ब्रेक CSK के लिए नई शुरुआत का मौका हो सकता है, लेकिन इससे यह भी दिखता है कि इतने सालों बाद भी धोनी टीम के सबसे अहम खिलाड़ी बने हुए हैं.

Similar News