255 रन, 37 बाउंड्री और संजू सैमसन का कमाल! IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final में भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

T20 World Cup 2026 फाइनल में भारत ने 255 रन बनाकर इतिहास रच दिया. संजू सैमसन की 89 रन की पारी टूर्नामेंट फाइनल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गई. भारत ने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.

भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रचा इतिहास

(Image Source:  BCCI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 8 March 2026 10:17 PM IST

IND Vs NZ Final: ICC Men's T20 World Cup 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा तूफान मचाया कि कई बड़े रिकॉर्ड टूट गए. अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में भारत ने 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे बड़े स्कोरों में से एक है. इस मैच में सबसे बड़ी भूमिका निभाई Sanju Samson ने... सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली, जो अब टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड Marlon Samuels (85*, 2016) और Kane Williamson (85, 2021) के नाम था.

सैमसन को दूसरे छोर से Ishan Kishan का शानदार साथ मिला. दोनों के बीच 105 रन की साझेदारी हुई. यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सिर्फ दूसरी बार हुआ जब किसी जोड़ी ने 100 से ज्यादा रन जोड़े, इससे पहले 2010 के फाइनल में Craig Kieswetter और Kevin Pietersen ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 111 रन की साझेदारी की थी.

India vs New Zealand final में भारत ने कितने चौके-छक्के लगाए?

  • भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में चौकों-छक्कों की बारिश कर दी. टीम ने कुल 37 बाउंड्री लगाईं, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी एक पारी में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है.. इसमें 18 छक्के और 19 चौके शामिल हैं.
  • अगर पूरे टूर्नामेंट की बात करें तो भारत की बल्लेबाजी बेहद आक्रामक रही. खासकर धीमी गति (128 किमी प्रति घंटे से कम) की गेंदों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट काफी बढ़ गया. शुरुआती पांच मैचों में जहां टीम का औसत 23.53 था. वहीं, आखिरी चार मैचों में यह औसत बढ़कर 64.50 हो गया और स्ट्राइक रेट 252.94 तक पहुंच गया.
  • छक्कों के मामले में भी भारत ने नया रिकॉर्ड बनाया. इस पारी में टीम ने 18 छक्के लगाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी छक्कों वाली पारियों में शामिल है.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े टीम स्कोर

  • 260/6 – श्रीलंका vs केन्या (2007)
  • 256/4 – भारत vs जिम्बाब्वे (2026)
  • 255/5 – भारत vs न्यूजीलैंड (2026 फाइनल)
  • 254/6 – वेस्टइंडीज vs जिम्बाब्वे (2026)
  • 253/7 – भारत vs इंग्लैंड (2026 सेमीफाइनल)

भारत ने रचा इतिहास

भारत ने 2026 में टी20 क्रिकेट में चार बार 250+ स्कोर बनाया, जो किसी एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा है. वहीं पुरुष टी20 क्रिकेट में 250 से ज्यादा स्कोर बनाने के मामले में भारत 7 बार के साथ सबसे आगे है.

IND vs NZ final में भारत की ओर से किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए?

  • भारत की ओर से संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.
  • अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 52 रन बनाए. इसमें 3 छक्के और 6 चौके शामिल रहे.
  • ईशान किशन ने 25 गेंद में 4 छक्के और 4 चौके लगाते हुए 54 रन बनाए.
  • हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद में 1 चौका और 1 छक्का लगाते हुए 18 रन बनाए.
  • सूर्यकुमार यादव अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
  • तिलक वर्मा 6 गेंद में 8 रन बनाकर नाबाद रहे.
  • शिवम दुबे ने महज 8 गेंद में 24 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल हैं. ये सभी बाउंड्रीज अंतिम ओवर में आए.

Similar News