Coach Sahab Smile Looks Great on U- भारत की T20 World Cup जीत के बाद धोनी ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, क्या बोले गंभीर?

T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद एमएस धोनी ने करीब दो साल बाद इंस्टाग्राम पोस्ट कर टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने कोच गौतम गंभीर पर मजेदार टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. गंभीर ने भी इस पर मुस्कुराते हुए जवाब दिया.

( Image Source:  BCCI )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 9 March 2026 3:55 PM IST

T20 World Cup 2026: भारत ने 8 मार्च को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीत ली. टीम इंडिया की इस एतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक खास पल देखने को मिला, जब भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम, MS Dhoni और Gautam Gambhir, एक हल्की-फुल्की बातचीत के कारण चर्चा में आ गए. भारत की जीत के बाद पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने करीब दो साल बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर टीम को बधाई दी. धोनी अहमदाबाद के स्टेडियम में फाइनल देखने भी पहुंचे थे. मैच के बाद उन्होंने टीम, सपोर्ट स्टाफ और दुनियाभर के भारतीय क्रिकेट फैंस को बधाई दी.

धोनी ने अपने संदेश में लिखा कि अहमदाबाद में इतिहास बना है और टीम को खेलते देखना बहुत अच्छा लगा, लेकिन उनकी पोस्ट का सबसे मजेदार हिस्सा वह था, जिसमें उन्होंने टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर हल्का-फुल्का मजाक किया.  धोनी ने लिखा कि “कोच साहब, आप पर मुस्कान बहुत अच्छी लगती है. आपकी इंटेंसिटी और स्माइल का किलर कॉम्बिनेशन है.” इसके साथ ही उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah की भी जमकर तारीफ की और उन्हें 'चैंपियन गेंदबाज' बताया.

गौतम गंभीर ने जवाब में क्या लिखा?

धोनी की इस पोस्ट पर गौतम गंभीर ने भी जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “इतनी बड़ी जीत के बाद मुस्कुराने की वजह भी तो है. आपको स्टेडियम में देखकर अच्छा लगा.”

 

क्यों खास है धोनी-गंभीर की यह बातचीत?

धोनी और गंभीर की यह बातचीत इसलिए भी खास रही क्योंकि दोनों भारतीय क्रिकेट इतिहास के कई बड़े पलों का हिस्सा रहे हैं. गंभीर ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के लिए मैच जिताने वाली पारियां खेली थीं, जब टीम की कप्तानी धोनी के हाथ में थी.

फाइनल मैच में क्या हुआ?

फाइनल मैच की बात करें तो भारत ने कप्तान Suryakumar Yadav की अगुवाई में 255/5 का विशाल स्कोर बनाया. इसमें Sanju Samson, Ishan Kishan और Abhishek Sharma की तेजतर्रार पारियों ने अहम भूमिका निभाई. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

Similar News