एक प्रेम पुजारी दूसरा बीवी से परेशान! रोहित शर्मा और रितिका के क्यूट फाइटिंग वायरल वीडियो पर फैंस का फनी रिएक्शन
टीम इंडिया की जीत के बाद स्टेडियम में रोहित शर्मा और रितिका सजदेह का एक क्यूट वीडियो सामने आया है. वीडियो देखकर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं और इसे “हर घर की कहानी” बता रहे हैं.
कल रात जब T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खत्म हुआ और टीम इंडिया ने शानदार जीत के साथ खिताब अपने नाम किया, तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई. मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की सेलिब्रेशन, मैदान के जश्न और ग्राउंड के अलग-अलग वीडियो वायरल होने लगे. सुबह से लेकर अब तक हर कोई इन वीडियो को देख रहा है, लाइक कर रहा है, शेयर कर रहा है और मजेदार कमेंट्स भी डाल रहा है. इसी बीच एक खास वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी रितिका सजदेह के साथ नजर आ रहे हैं. यह वीडियो फाइनल के बाद स्टेडियम की बाउंड्री के पास का है.
क्या है वीडियो में?
वीडियो में रोहित अपनी पत्नी के साथ खड़े हैं. रितिका उनसे कुछ बात कर रही हैं, लेकिन रोहित का रिएक्शन ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें वो बात ज्यादा पसंद नहीं आई या फिर उस टॉपिक पर अभी चर्चा नहीं करनी है. वो दूसरी तरफ मुंह करके देखने लगते हैं. फिर रितिका उन्हें अपनी तरफ खींचती हैं और फिर से कुछ कहती हैं. पूरी बातचीत के दौरान रोहित काफी हल्के-फुल्के और शांत तरीके से रिएक्ट करते नजर आते हैं. आखिर में रितिका हंसते हुए दिखती हैं। दोनों के बीच ठीक-ठीक क्या बात हुई, ये तो सिर्फ वो ही जानते हैं, लेकिन ये पल बहुत क्यूट और मजेदार लग रहा है. लोग इसे देखकर खूब हंस रहे हैं और इसे हर घर की आम कहानी बता रहे हैं.
फैंस का रिएक्शन
यह वीडियो एक्स पर @Kapil_Jyani_नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया. कैप्शन में लिखा है, 'रोहित शर्मा बनने के बाद भी पतियों के यही हाल हैं... तो हमें जिंदगी से कोई शिकायत नहीं है.' पोस्ट होने के कुछ ही घंटों में इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया और ढेर सारे लाइक्स, रीपोस्ट और कमेंट्स आए।लोग क्या कह रहे हैं?. वहीं एक और यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'भारतीय मियां बीवी कभी भी, कहीं भी, किसी भी बात पर लड़ सकते हैं. कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो कितने बड़े सेलिब्रिटी हैं...'
लोग क्या कह रहे हैं?
एक यूजर ने लिखा, 'जेठालाल भी अपनी पत्नी से नहीं डरता है.' दूसरे ने कमेंट किया, 'पत्नी के सामने तो शेर भी भीगी बिल्ली बन जाता है, फिर रोहित शर्मा क्या चीज है. ' किसी ने कहा, 'ये तो हर घर की स्टोरी है, सबके साथ ऐसा होता है.' एक और यूजर ने मजाक में लिखा, 'रोहित ने वर्ल्ड कप जीत लिया, लेकिन घर में अभी भी वही हाल है.' एक ने बाक़ी खिलाड़ी वर्ल्ड कप जीत के नशे में हैं, अपने पांड्या भाई पर प्रेम का नशा चढ़ा हुआ है, प्रेम पुजारी है भाई. '