Begin typing your search...

बड़े मैच का बड़ा खिलाड़ी: संजू सैमसन ने सेमीफाइनल-फाइनल में फिफ्टी जड़ रचा इतिहास, कोहली-अफरीदी के खास क्लब में की एंट्री

Sanu Samson ने 2026 T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया. वह शाहिद अफरीदी और विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही उन्होंने लगातार तीन 50+ स्कोर बनाकर एक और खास उपलब्धि हासिल की.

बड़े मैच का बड़ा खिलाड़ी: संजू सैमसन ने सेमीफाइनल-फाइनल में फिफ्टी जड़ रचा इतिहास, कोहली-अफरीदी के खास क्लब में की एंट्री
X
( Image Source:  BCCI )

India vs New Zealand Final: ICC Men's T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय सलामी बल्लेबाज Sanju Samson ने बैक टू बैक तीन अर्धशतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. हालांकि, सैमसन एक बार फिर शतक से चूक गए. वे 203 रन के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए. उन्होंने 46 गेंद में 89 रन बनाए, जिनमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहे.

सैमसन ने इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मैचों में अर्धशतक लगाया और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के बेहद खास क्लब में शामिल हो गए. इससे पहले यह उपलब्धि सिर्फ दो महान खिलाड़ियों ने हासिल की थी- Shahid Afridi (2009) और Virat Kohli (2014). अब संजू सैमसन तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक ही टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में 50+ स्कोर बनाया.

सैमसन की पारी क्यों है खास?

  • सैमसन की यह पारी इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि बड़े मैचों में रन बनाना किसी भी बल्लेबाज की असली परीक्षा होती है. नॉकआउट मुकाबलों में दबाव ज्यादा होता है, लेकिन सैमसन ने संयम और आक्रामकता के साथ टीम के लिए अहम रन बनाए. इसी के साथ 2026 टूर्नामेंट में कई बल्लेबाजों ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया.
  • टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार तीन 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड पहले भी कुछ खिलाड़ियों के नाम रहा है. इस सूची में Mahela Jayawardene (2010), विराट कोहली (2016-2021), Babar Azam (2021), KL Rahul (2021), Kusal Mendis (2026) और Sahibzada Farhan (2026) जैसे बल्लेबाज शामिल हैं.
  • अब इस सूची में संजू सैमसन का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने भी लगातार तीन मैचों में 50 से ज्यादा रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया.
  • सैमसन का यह प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए बेहद अहम साबित हुआ और उन्होंने बड़े मुकाबलों में अपनी उपयोगिता साबित कर दी.
  • सैमसन एक टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. फिन एलन ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में 25 छक्के लगाए थे.

एक T20I सीरीज़ में सबसे ज़्यादा छक्के (FM टीमें)

  • 25 - फिन एलन (NZ) बनाम PAK, 2024
  • 24 - संजू सैमसन (IND), T20 WC 2026
  • 24 - सिकंदर रज़ा (ZIM) - T20 WC अफ्रीका क्वालिफायर, 2023/24
  • 22 - फिल साल्ट (ENG) बनाम WI, 2023
  • 22 - अभिषेक शर्मा (IND) बनाम ENG, 2025
  • 22 - टिम साइफर्ट (NZ) बनाम PAK, 2025

टी-20 वर्ल्‍ड कपक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख