IND vs ENG: वानखेड़े में Sanju Samson का तूफान, Abhishek Sharma फिर नाकाम; इंग्लैंड के खिलाफ कैसा रहा भारत का बैटिंग पावरप्ले?
India ने Sanju Samson और Ishan Kishan की धुआंधार पारी की मदद से T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल के पावरप्ले में 1 विकेट पर 67 रन बनाए. England ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है.
India vs England T20 WC 2026 Semi-final Match: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. भारत ने संजू सैमसन की शानदार पारी के दम पर 6 ओवर यानी पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बनाए.
संजू सैमसन 20 गेंद में 41 रन और ईशान किशन 9 गेंद में 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. सैमसन ने 2 छक्के और 6 चौके लगाए, जबकि किशन ने तीन चौके जड़े. भारत को एकमात्र झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा, जो 7 गेंद में 9 रन बनाकर विल जैक्स का शिकार बने.
पावरप्ले में क्या-क्या हुआ?
- पहले ओवर में 12 रन बने. जोफ्रा आर्चर के इस ओवर में संजू सैमसन ने एक चौका और 1 छक्का लगाया.
- दूसरे ओवर में विल जैक्स ने अभिषेक शर्मा को आउट कर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई. अभिषेक 7 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए. इस ओवर में 2 चौके लगे, जिससे 8 रन आए.
- तीसरे ओवर में संजू सैमसन ने 2 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 14 रन बटोरे.
- चौथे ओवर में कुल 11 रन आए, जिसमें 2 चौके शामिल हैं. ईशान किशन और सैमसन ने 1-1 चौका लगाया.
- पांचवें ओवर में कुल 10 रन आए, जिसमें ईशान किशन के 2 चौके शामिल रहे. टीम का स्कोर भी 50 रन के पार पहुंच गया.
- छठे ओवर में कुल 12 रन आए, जिसमें संजू सैमसन के 2 चौके शामिल हैं.
टॉस हारने पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव?
- हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. सेमी-फाइनल है, बड़ी मैच है, रन बोर्ड पर रखने होंगे.
- हवा भी चल रही है, इसलिए ओस की चिंता नहीं.
- टीम का मूड बहुत पॉज़िटिव है. दक्षिण अफ़्रीका के मैच के बाद हमने रणनीति पर चर्चा की और अब खेल का ब्रांड पूरी तरह बदल गया है.
- पिच शानदार है. क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन ने बेहतरीन काम किया। उम्मीद है स्टेडियम फुल होगा और हम दर्शकों को अच्छा प्रदर्शन देंगे.
- टीम वही है जो पिछले मैच में खेली थी.”
England के कप्तान Harry Brook ने क्या कहा?
- हम गेंदबाजी से शुरू करेंगे. पिच अच्छी दिख रही है और शुरुआत अच्छी करनी होगी.
- इस ग्राउंड का अनुभव उनके पास ज़्यादा है, हमें जल्दी परिस्थितियों को समझना होगा और अपनी बेस्ट क्रिकेट खेलनी होगी.
- टी20 अनिश्चित खेल है, लेकिन हम जिस तरह इस टूर्नामेंट में मुश्किल मैच जीतकर आगे बढ़े हैं, वही हमारे लिए मददगार रहेगा.
- Jamie Overton को Rehan Ahmed की जगह टीम प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.
भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह.
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बैथेल, टॉम बेंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद.
Men’s T20 WC में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- 47 – Rohit Sharma
- 43 – Shakib Al Hasan
- 43 – Jos Buttler
- 41 – David Warner
- 38 – Adil Rashid
- 37 – Mahmudullah
सबसे ज्यादा Knockouts मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी
- 8 - रोहित शर्मा
- 7- कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, जोस बटलर, आदिल रशीद