Arjun Tendulkar की शादी में लगा सितारों का जमावड़ा, शाहरुख से लेकर आमिर खान तक पहुंचे मेहमान
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी के खास मौके पर आकाश अंबानी से लेकर अमिताभ बच्चन तक शादी अटेंड करने के लिए पहुंच चुके हैं.
आज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी लॉन्ग टर्म पार्टनर सानिया चंदोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हाल ही में हुए संगीत फंक्शन के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस फंक्शन में क्रिकेट, राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.
इनमें युवराज सिंह, हरभजन सिंह, ज़हीर खान, सागरिका घाटगे इरफ़ान पठान, यूसुफ़ पठान, अजीत अगरकर विधु विनोद चोपड़ा जैसे कई सेलेब्स नजर आएं. अब शादी में शिरकत करने के लिए आकाश अंबानी से लेकर राज ठाकरे तक पहुंच चुके हैं.
एक्टर शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंदोक की शादी में शामिल होने पहुंचे.
आमिर खान
आमिर खान भी सचिन के बेटे की शादी में शिरकत करने के लिए पहुंच गए हैं. शादी के लिए आमिर ने लाल रंग के कुर्ते के साथ व्हाइट पजामा पहना है.
अमिताभ बच्चन
फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी इस शादी में शामिल होंगे. जहां हमेशा की तरह जया बच्चन साड़ी और अमिताभ बच्चन कुर्ता-पजामा पहने स्पॉट हुए.
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी पहुंचे
अर्जुन और सानिया चंदोक की शादी में बिजनेस जगत की भी कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ शादी अटेंड करने पहुंचे.
जय शाह की भी रही मौजूदगी
सचिन के बेटे की शादी में जय शाह भी पहुंच गए हैं. इस दौरान वह ब्लैक कलर के कुर्ते के साथ व्हाइट पजामा पहने नजर आए.
राजठाकरे भी आए नजर
सिर्फ खेल और बिजनेस जगत ही नहीं, बल्कि राजनीति से जुड़े कई चेहरे भी इस शादी में पहुंचे. जहां राज ठाकरे अपने परिवार के साथ समारोह में शामिल हुए. इसके अलावा प्रफुल पटेल भी अपने परिवार के साथ अर्जुन और सानिया को शुभकामनाएं देने पहुंचे.
कौन है सानिया चंदोक?
सानिया चंदोक मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन रवि घई के परिवार से ताल्लुक रखती हैं. सानिया का जन्म और पढ़ाई-लिखाई मुंबई में ही हुई. उन्हें बचपन से ही जानवरों से खास लगाव रहा है. इसी जुनून को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने 2024 में वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विस के ABC प्रोग्राम से वेटरनरी टेक्नीशियन की ट्रेनिंग ली. इसके अलावा 2022 में उन्होंने Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की शुरुआत की, जो मुंबई का एक लग्ज़री पेट केयर ब्रांड है और पालतू जानवरों की ग्रूमिंग व देखभाल के लिए जाना जाता है.