Begin typing your search...

इरफान-युवराज से लेकर विधु विनोद चोपड़ा तक, Arjun Tendulkar के संगीत सेरेमनी में सजी सितारों की महफिल; देखें VIDEO

Arjun Tendulkar और Saaniya Chandhok की शादी से पहले मुंबई में भव्य संगीत समारोह हुआ, जिसमें क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. इससे पहले जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ था.

arjun tendulkar saaniya chandhok sangeet ceremony video
X

अर्जुन तेंदुलकर के संगीत सेरेमनी में पहुंचे इरफान पठान और युवराज सिंह

( Image Source:  instagram.com/varindertchawla/pallav_paliwal )

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar 5 मार्च को अपनी लंबे समय की पार्टनर सानिया चांधोक से शादी करने जा रहे हैं. शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं. मंगलवार रात मुंबई में सगाई-संगीत की शानदार महफिल सजी. यह समारोह पूरी तरह ग्लैमरस रहा, जिसमें क्रिकेट और फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं. पूरा तेंदुलकर परिवार साथ में पोज देता नजर आया.

सचिन तेंदुलकर ने बेज-गोल्ड शेरवानी पहनी, जबकि अर्जुन आइवरी-गोल्ड शेरवानी में नजर आए. अंजलि तेंदुलकर ब्लैक-गोल्ड लहंगे में दिखीं. वहीं सारा तेंदुलकर ने रेड-गोल्ड लहंगा पहना. सानिया बेज सीक्विन लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं.



युवराज-हरभजन भी समारोह में पहुंचे

समारोह में पूर्व क्रिकेटर Yuvraj Singh अपनी पत्नी Hazel Keech के साथ पहुंचे. दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए. Harbhajan Singh ने पिंक शेरवानी पहनी, जबकि उनकी पत्नी Geeta Basra पेस्टल ग्रीन लहंगे में दिखीं.




फिल्म मेकर Vidhu Vinod Chopra भी आए नजर

पूर्व तेज गेंदबाज Zaheer Khan अपनी पत्नी Sagarika Ghatge के साथ पहुंचे. इसके अलावा Irfan Pathan, Yusuf Pathan और Ajit Agarkar भी परिवार के साथ समारोह में शामिल हुए. फिल्ममेकर Vidhu Vinod Chopra अपनी पत्नी अनुपमा चोपड़ा और बेटे के साथ नजर आए.


कब और कहां हुआ था प्री-वेडिंग फंक्शन?

इससे पहले 25 फरवरी को गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ था. आईपीएल टीम Mumbai Indians ने इसका वीडियो भी शेयर किया. समारोह Mukesh Ambani और Nita Ambani के जामनगर स्थित बंगले में हुआ.




वीडियो में सचिन तेंदुलकर ने भावुक होकर कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर मिलवाता है, तो समझ आता है कि वह बड़ा हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अर्जुन और सानिया एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें अपने बेटे पर गर्व है. अब 5 मार्च को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और फैंस इस खास दिन का इंतजार कर रहे हैं.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख