ईरान-इज़राइल तनाव पर अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ डॉ. अभिनव पंड्या ने कहा है कि मौजूदा संकट सिर्फ दो देशों के बीच सैन्य टकराव नहीं, बल्कि व्यापक क्षेत्रीय राजनीति और ईरान के अंदरूनी हालात से भी जुड़ा है. उनके मुताबिक, पाकिस्तान ने ईरान और अमेरिका के साथ अलग-अलग रुख अपनाकर कूटनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है, जिसे कुछ विश्लेषक 'दोहरा खेल' मान रहे हैं.