T20 World Cup 2026 में खेल रहे कितने खिलाड़ी 2024 में भी थे Team India का हिस्सा? जानें किन प्लेयर्स को पहली बार मिला मौका

T20 World Cup 2026 के फाइनल से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में कई बदलाव देखने को मिले हैं. 2024 वर्ल्ड कप खेलने वाले 9 खिलाड़ी इस बार भी टीम का हिस्सा हैं, जबकि 6 खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला है. वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत 6 खिलाड़ी इस बार टीम में शामिल नहीं हैं.

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम इंडिया(Image Source:  BCCI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 8 March 2026 8:00 AM IST

T20 World Cup 2026 Final IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च यानी आज टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत की कोशिश लगातार दूसरी टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने पर होगी. भारत को टूर्नामेंट में इकलौती हार सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से मिली थी. वहीं, न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से, जबकि सुपर-8 में इंग्लैंड के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना होगा, वहीं, सुपर-8 का ही एक मैच श्रीलंका के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया.

आइए, जानते हैं कि T20 World Cup 2026 में खेल रहे कितने खिलाड़ी 2024 में भी Team India का हिस्सा थे... और किन प्लेयर्स को पहली बार विश्वकप में खेलने का मौका मिला है.




 


टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव.




 


टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल.




 


टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद 2026 में भी खेलने वाले खिलाड़ी कौन-कौन हैं?

सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और संजू सैमसन.




 


किन खिलाड़ियों को पहली बार T20 वर्ल्ड कप में खेलने का मिला मौका?

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर.




 


टी-20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने वाले कौन-कौन खिलाड़ी 2026 की टीम में नही हैं?

रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा. युजवेंद्र चहल और यशस्वी जायसवाल.




 


इस तरह, टीम इंडिया के 9 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पिछली बार खेले गए वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा थे. वहीं, 6 खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं, जबकि 6 खिलाड़ी इस बार के वर्ल्ड कप में खेलते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं.

Similar News