IND vs NZ: क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ History को Repeat और Defeat कर पाएगी टीम इंडिया? जानें कैसा रहा Final तक का सफर

T20 World Cup 2026 के फाइनल में आज India का सामना New Zealand से अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में होगा. अगर भारत यह मैच जीतता है तो वह लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी. साथ ही टीम इंडिया के पास तीसरी बार यह ट्रॉफी जीतकर नया इतिहास रचने का मौका भी होगा.

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया

(Image Source:  ANI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 8 March 2026 6:50 AM IST

India vs New Zealand T20 WC 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. भारत अगर इस मैच को जीतता है तो वह लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. ऐसा हिस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ.

हिस्ट्री यह भी है कि कोई भी टीम अपने घर पर टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीती है. ऐसे में भारत हिस्ट्री को डिफीट भी कर सकती है. इसके अलावा, भारत दुनिया की पहली टीम बन जाएगी, जिसने तीन बार T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया हो. आइए जानते हैं कि भारत का फाइनल तक का सफर कैसा रहा.

Team India: Road To Final

  • 7 फरवरी- भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रन से हराया. भारत ने 9 विकेट पर 161 रन बनाए थे, जिसके जवाब में यूएसए की टीम 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी.
  • 12 फरवरी- दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए अपने दूसरे मैच में भारत ने नामिबिया को 93 रन से हराया. भारत ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए, जिसके जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ही सिमट गई.
  • 15 फरवरी- अपने तीसरे मैच में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ. भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई और भारत को 61 रन से जीत मिली.
  • 18 फरवरी- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया. भारत ने 6 विकेट पर 193 रन बनाए, जिसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी.
  • 22 फरवरी- अहमदाबाद में खेले गए सुपर-8 के पहले मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई.
  • 26 फरवरी- भारत ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया. भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी.
  • 1 मार्च- कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. वेस्टइंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाकर मुकाबला अपना नाम कर लिया.
  • 5 मार्च- भारत का सामना सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ. भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी और मुकाबला 7 रन से हार गई.

भारत ने जिन मुकाबलों में जीत दर्ज की, उनमें प्लेयर ऑफ द मैच कौन रहा?

  • यूएसए के खिलाफ सूर्यकुमार यादव
  • नामीबिया के खिलाफ हार्दिक पांड्या
  • पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन
  • नीदरलैंड्स के खिलाफ शिवम दुबे
  • जिम्बाब्वे के खिलाफ हार्दिक पांड्या
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन
  • इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन

 

Full View

Similar News