पैर में पड़े छाले, फिर भी खेलते रहे Lakshya Sen; अब ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

Lakshya Sen ने All England Open Badminton Championships के सेमीफाइनल में Victor Lai को हराकर फाइनल में जगह बना ली. चोट और लंबे मुकाबले के बावजूद उन्होंने शानदार जीत हासिल की. इसके साथ ही वह दो बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

लक्ष्य सेन

(Image Source:  X@bwfmedia )
Edited By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 8 March 2026 12:04 AM IST

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी Lakshya Sen ने शानदार जुझारू खेल दिखाते हुए All England Open Badminton Championships के फाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में उन्होंने कनाडा के Victor Lai को कड़े मुकाबले में 21-16, 18-21, 21-15 से हराया. यह मुकाबला करीब 1 घंटे 37 मिनट तक चला.

24 साल के लक्ष्य सेन के लिए यह जीत आसान नहीं थी. मैच के दौरान उनके दाहिने पैर की उंगली में छाले हो गए थे, जिससे उन्हें दर्द भी हो रहा था. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और पूरे मैच में संघर्ष करते हुए जीत हासिल की.

लक्ष्य सेन ने कौन-सा इतिहास रचा?

इस जीत के साथ लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में दो बार पहुंचने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले उनके गुरु और भारतीय बैडमिंटन के दिग्गज Prakash Padukone यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. प्रकाश पादुकोण 1980 और 1981 में फाइनल में पहुंचे थे और 1980 में खिताब भी जीता था.

कैसा रहा सेमीफाइनल मुकाबला?

  • सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा.  दोनों खिलाड़ियों के बीच कई लंबी रैलियां देखने को मिलीं, जिनमें कुछ रैलियां 50 से ज्यादा शॉट तक चलीं.
  • पहले गेम में मुकाबला 17-16 तक काफी करीबी रहा, लेकिन इसके बाद लक्ष्य सेन ने लगातार चार अंक लेकर गेम अपने नाम कर लिया.
  • दूसरे गेम में विक्टर लाई ने जोरदार वापसी की. उन्होंने मिड-गेम ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली. लक्ष्य सेन ने 16-16 पर स्कोर बराबर भी किया, लेकिन आखिर में लाई ने गेम जीतकर मुकाबले को निर्णायक तीसरे गेम में पहुंचा दिया.
  • तीसरे और आखिरी गेम में लक्ष्य सेन ने अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने धैर्य और आक्रामक शॉट्स का सही मिश्रण दिखाते हुए 15-9 की बढ़त बना ली. हालांकि विक्टर लाई ने वापसी की कोशिश करते हुए स्कोर 17-15 तक पहुंचाया, लेकिन लक्ष्य सेन ने लगातार चार अंक लेकर मैच अपने नाम कर लिया.

फाइनल में किससे होगा लक्ष्य सेन का सामना?

अब फाइनल में लक्ष्य सेन का सामना चीनी ताइपे के Lin Chun-Yi से होगा. लिन चुन यी ने सेमीफाइनल में थाईलैंड के Kunlavut Vitidsarn को 21-14, 18-21, 21-16 से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

Similar News