IND Vs NZ Final: क्या Abhishek Sharma और Varun Chakravarthy टीम से होंगे बाहर? सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले टीम के माहौल और रणनीति पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि टीम के बड़े फैसले कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर लिए जाते हैं. उनकी कप्तानी पर रोहित शर्मा का बड़ा प्रभाव रहा है.

वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान

By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 7 March 2026 8:50 PM IST

Suryakumar Yadav Press Conference on India vs New Zealand Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. उससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के माहौल, प्लेइंग इलेवन के फैसलों और अपनी कप्तानी को लेकर खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल को लेकर बड़ा खुलासा किया.

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम के सभी अहम फैसले वह और हेड कोच Gautam Gambhir मिलकर लेते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि Axar Patel को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में बाहर बैठाने का फैसला आसान नहीं था. अक्षर उस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन हमने उन्हें समझाया कि टीम के मैच-अप के हिसाब से यह फैसला लिया गया था.”

सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्या-क्या कहा?

  • सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह टीम के युवा खिलाड़ियों को बड़े भाई या पिता की तरह भाषण देने में विश्वास नहीं रखते. उनके मुताबिक जितनी ज्यादा आजादी खिलाड़ियों को दी जाएगी, उतना ही वे बेहतर तरीके से खुद को विकसित कर पाएंगे.
  • सूर्या ने अपनी कप्तानी पर Rohit Sharma के प्रभाव का भी जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने रोहित के साथ काफी क्रिकेट खेला है और उनकी सोच को अच्छी तरह समझते हैं.
  • सूर्यकुमार ने कहा, “जूते मेरे हैं, लेकिन कदम रोहित के हैं. मैंने रोहित से बहुत कुछ सीखा है और उसी को अपनी कप्तानी में लागू करने की कोशिश कर रहा हूं. साथ ही, अपनी कुछ नई सोच भी जोड़ रहा हूं. इसमें गौतम गंभीर की भी काफी मदद मिली है.”
  • फाइनल जैसे बड़े मुकाबले से पहले सूर्यकुमार ने कहा कि भारतीय टीम के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है. टीम में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहले भी आईसीसी फाइनल खेल चुके हैं, जैसे Hardik Pandya और Jasprit Bumrah. उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े मैचों में अनुभव बहुत मायने रखता है.
  • सूर्यकुमार यादव ने बताया कि फाइनल से पहले टीम का माहौल काफी अच्छा और हल्का-फुल्का है. उन्होंने कहा कि फाइनल खेलना उनके और उनके परिवार के लिए खास पल है, खासकर तब जब उन्होंने छह साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था.
  • सूर्या ने माना कि बड़े मैच से पहले थोड़ी घबराहट और उत्साह होना स्वाभाविक है.

वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म पर क्या बोले कप्तान

टीम के मिस्ट्री स्पिनर Varun Chakravarthy की फॉर्म को लेकर भी सवाल उठे, लेकिन सूर्यकुमार ने कहा कि उन्हें इसकी चिंता नहीं है. उनका कहना है कि जब टीम जीत रही होती है तो खिलाड़ी की फॉर्म को लेकर ज्यादा चिंता नहीं की जाती. सूर्या ने कहा कि टीम में 11 खिलाड़ी हैं. सब का दिन तो अच्छा नहीं होगा. वह दुनिया का नंबर 1 गेंदबाज है, उसे पता है कि किस मैच में कैसी बॉलिंग करनी है.

वरुण चक्रवर्ती के लिए कैसा रहा टी-20 वर्ल्ड कप?

वरुण चक्रवर्ती ने इस टी-20 वर्ल्ड कप में 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13 विकेट लिए. इस दौरान उनका इकॉनमी 8.8 का है. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 7 रन देकर 3 विकेट है.

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?

सूर्या के बयान से लगता है कि वह प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं करेंगे. अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को टीम में बरकरार रखा जाएगा. इससे पहले, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अभिषेक की जगह रिंकू सिंह को शामिल करने की मांग की थी, क्योंकि अभिषेक का फॉर्म उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा.

Similar News