T20 World Cup में जब-जब New Zealand से भिड़ा India, तब-तब मिली हार; जो धोनी-कोहली नहीं कर पाए, वो क्या सूर्या कर पाएंगे?
T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में 8 मार्च को India का सामना New Zealand से होगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत खिताब बचाने और तीसरी बार ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगा.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
(Image Source: BCCI/ICC )India vs New Zealand Head to Head Records in T20 World Cup: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा, जहां मेजबान भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा. इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है. स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. भारत के पास इस मैच में इतिहास रचने का मौका है, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा.
भारत इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर खेल रहा है. टीम ने पिछला टी20 वर्ल्ड कप रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 में South Africa को हराकर जीता था. भारत के पास टी-20 वर्ल्ड कप को लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार जीतने का सुनहरा मौका है, आज तक कोई भी टीम ऐसी नहीं कर पाई है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का कैसा रहा रिकॉर्ड?
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड चिंता बढ़ाता है. हालांकि, भारत इस मैच में मजबूत दावेदार माना जा रहा है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में तीन मुकाबले हुए हैं और तीनों में जीत न्यूजीलैंड को मिली है.
1- 2007 T20 World Cup: भारत को 10 रन से मिली हार
- पहले टी20 वर्ल्ड कप में जोहान्सबर्ग में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 रन से हराया था. उस मैच में कप्तान Daniel Vettori ने अहम योगदान दिया था.
- डेनियल विटोरी ने 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इसके साथ ही, उन्होंने 5 गेंदों में 15 रन बनाए.
- न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 191 रन का टारगेट रखा, जिसके जवाब में एक समय भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन था, लेकिन विटोरी ने रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर को आउट कर भारत को बैक फुट पर धकेल दिया. गंभीर ने 33 गेंद में 52 रन बनाए.
- विटोरी यही नहीं रुके. उन्होंने इरफान पठान और दिनेश कार्तिक को भी पवेलियन की राह दिखाई, जिससे भारत की जीत की उम्मीद चकनाचूर हो गई.
- न्यूजीलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने 45 रन बनाए. इसके बाद क्रेग मैकमिलन और जैकब ओरम ने अंत में ताबड़तोड़ रन जोड़े.
2- 2016 T20 World Cup: भारत महज 79 रन पर सिमटा
- नागपुर में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 126 रन का छोटा स्कोर बनाकर भी भारत को 79 रन पर ऑलआउट कर दिया था.
- मौजूदा कप्तान Mitchell Santner ने इस मैच में 4 विकेट झटके थे. वहीं, नाथन मैकुलम ने 2, सोढ़ी ने
- न्यूजीलैंड की ओर से कोरी एंडरसन ने 42 गेंद में 34 रन बनाए, जबकि ल्यूक रोंची ने 11 गेंद में 21 रन जड़ दिए.
- विराट कोहली ने 23 और एमएस धोनी ने 30 रन बनाए.
2021 T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से दर्ज की जीत
- दुबई में खेले गए मैच में भारत ने 110 रन बनाए थे, जिसे न्यूजीलैंड ने आसानी से 8 विकेट से हासिल कर लिया.
- इस मैच में Kane Williamson ने टीम को जीत तक पहुंचाया था.
- ट्रेंट बोल्ट ने 3, ईश सोढ़ी ने 2, टिम साउदी और एडम मिल्ने को 1-1 विकेट मिला.
- डैरिल मिचेल ने 36 गेंद में 49 रन बनाए.
भारत और न्यूजीलैंड फिर आमने-सामने
दिलचस्प बात यह है कि दोनों टीमें हाल के वर्षों में कई बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने आ चुकी हैं. 2025 के ICC Champions Trophy के फाइनल में भी दोनों टीमें भिड़ी थीं. अब लगभग एक साल बाद फिर से आईसीसी टूर्नामेंट के खिताब के लिए मुकाबला होने जा रहा है. इस बार फर्क सिर्फ इतना है कि मुकाबला भारत की धरती पर हो रहा है और टीम इंडिया के पास घरेलू दर्शकों का बड़ा समर्थन होगा.