Ishan Kishan क्या बनेंगे T20I के नंबर-1 बल्लेबाज? Abhishek Sharma से 4 रेटिंग अंक ही पीछे; वरुण-हार्दिक को गंवाना पड़ा ताज
Abhishek Sharma T20 World Cup 2026 में खराब शुरुआत के बावजूद ICC T20I Batting Rankings में नंबर-1 पर बने हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उनकी 21 गेंदों में 52 रन की पारी भारत की जीत में अहम साबित हुई. वहीं, ईशान किशन दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
अभिषेक नंबर-1, ईशान किशन नंबर-2… ICC T20 रैंकिंग में भारत का दबदबा
(Image Source: ANI )T20 World Cup 2026 जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ICC T20I Rankings में भी जलवा देखने को मिला है. भारतीय टीम के युवा ओपनर Abhishek Sharma ने खराब शुरुआत के बावजूद आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है. International Cricket Council द्वारा जारी नई रैंकिंग में अभिषेक 875 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. वहीं, वरुण चक्रवर्ती का नंबर 1 बॉलर का ताज छिन गया है.
Team India ने 8 मार्च को अहमदाबाद में खेले गए ICC Men's T20 World Cup 2026 के फाइनल में New Zealand को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया.
लगातार तीन बार 0 पर आउट होने के बावजूद अभिषेक कैसे बने नंबर 1?
टूर्नामेंट की शुरुआत अभिषेक शर्मा के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं रही थी. शुरुआती मैचों में वह लगातार तीन बार शून्य पर आउट हो गए थे, जिससे उनकी फॉर्म को लेकर सवाल उठने लगे थे, लेकिन बड़े मैच में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए आलोचकों को जवाब दिया. फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाते हुए टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई. उनकी इस पारी ने भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
ईशान किशन क्या बन जाएंगे टी-20 इंटरनेशनल के नंबर 1 बल्लेबाज?
रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज Ishan Kishan भी जबरदस्त फॉर्म में नजर आए. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 317 रन बनाए, जिसकी बदौलत वह दो पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए और करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग (871) हासिल की.
ICC Men's T20I Batting Rankings
1- अभिषेक शर्मा
2- ईशान किशन
3- साहिबजादा फरहान
4- फिल साल्ट
5- पाथुम निसांका
6- टिम साइफर्ट
7- तिलक वर्मा
8- डेवाल्ड ब्रेविस
9- सूर्यकुमार यादव
10- जोस बटलर
ICC Men's T20I Bowling Rankings
- राशिद खान
- वरुण चक्रवर्ती
- अबरार अहमद
- आदिल रशीद
- कॉर्बिन बॉश
- जसप्रीत बुमराह
- एडम जंपा
- मैथ्यू फोर्डे
- मुस्तफिजुर रहमान
- मुजीबउर रहमान
ICC Men's T20I All-rounder Rankings
- सिकंदर रजा
- हार्दिक पांड्या
- सैम अयूब
- दीपेंद्र सिंह ऐरी
- अजमतुल्लाह उमरजई
- रोस्टन चेज
- मोहम्मद नबी
- मोहम्मद नवाज
- मिचेल सैंटनर
- रोमारियो शेफर्ड
ICC T20I Rankings से जुड़ी बड़ी बातें
- Tim Seifert चार स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं,वहीं इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी Jacob Bethell ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 स्थान की छलांग लगाई और 16वें स्थान पर पहुंच गए.
- गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर Rashid Khan ने फिर से नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है. उन्होंने भारत के Varun Chakaravarthy को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टूर्नामेंट में 14 विकेट लिए थे.
- ऑलराउंडर रैंकिंग में मुकाबला काफी कड़ा बना हुआ है. जिम्बाब्वे के Sikandar Raza और भारत के Hardik Pandya क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. दोनों खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है.
- संजू सैमसन 18 पायदान की छलांग के साथ 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं, शिवम दुबे चार पायदान ऊपर उठकर 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
- न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन भी 7 स्थान ऊपर उठकर 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
- जसप्रीत बुमराह एक स्थान ऊपर उठकर छठे नंबर पहुंच गए हैं, जबकि अक्षर पटेल 6 पायदान की छलांग लगाते हुए 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं.