T20 World Cup में शर्मनाक प्रदर्शन, अब आज कहां और किसके सामने खेल रही पाकिस्तान टीम, बाबर आजम से लेकर शाहीन अफरीदी पर है ये अपडेट

टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज खेल रही है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 11 मार्च को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान की कप्तानी शाहीन अफरीदी कर रहे हैं, जबकि टीम में बाबर आजम शामिल नहीं हैं.

( Image Source:  X- @RayhamUnplugged )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 11 March 2026 3:10 PM IST

Team Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की काफी थू-थू हुई थी. पाक ने अपना आखिरी मैच श्रीलंका के साथ खेला था, जिसमें उसे टीम को 65 रनों के अंतर से हराना था. ऐसा करने में टीम नाकामयाब रही है टूर्नामेंट से बाहर हो गई. लेकिन, अब सवाल उठ रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम क्या कर रही है?

दरअसल, एक बार फिर मैदान में उतर रही है. पाकिस्तान की टीम आज बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में खेल रही है. ये तीन मैचों की सीरीज बांग्लादेश में खेली जाएगी. आज दोनों टीमों का पहला मुकाबला है?

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले की क्या है डिटेल?

इस सीरीज का पहला मुकाबला 11 मार्च 2026 यानी आज ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर शुरू हो गया है, और बांग्लादेश ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है.

यह सीरीज Pakistan tour of Bangladesh 2026 के तहत खेली जा रही है, जिसमें कुल तीन वनडे मुकाबले होंगे. बाकी मैच 13 मार्च और 15 मार्च 2026 को खेले जाएंगे.

क्यों है यह सीरीज अहम?

पाकिस्तान टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ यह सीरीज टीम के लिए वापसी का मौका मानी जा रही है.

कौन है पाकिस्तान टीम का कप्तान?

टीम की कप्तानी शाहीन अफरीदी को सौंपी गई है, जबकि विकेटकीपर के तौर पर मोहम्मद रिजवान टीम का हिस्सा हैं. इस स्क्वॉड में बाबर आजम शामिल नहीं हैं. इसके अलावा टीम में कई नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. हालांकि बाबर आजम को इसमें जगह नहीं दी गई है.

पाकिस्तान टीम स्क्वॉड

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सलमान आगा, हुसैन तलत, माज सादाकत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, फैसल अकरम, गाजी घोरी, साद मसूद, शमायल हुसैन.

बांग्लादेश टीम स्क्वॉड

लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजिद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय, अफीफ हुसैन, महीदुल इस्लाम अंकन, तनवीर इस्लाम, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, सैफ हसन, शोरिफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, नाहिद राणा.

इस वनडे सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. पाकिस्तान जहां टी20 वर्ल्ड कप के बाद नई शुरुआत की कोशिश में है, वहीं बांग्लादेश की टीम अपने घरेलू मैदान पर मजबूत प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी.

Similar News