T20 World Cup ट्रॉफी को मंदिर-मस्जिद से क्यों जोड़ रहे कीर्ति आजाद? ईशान किशन को बोलना पड़ा- अच्छा सवाल कीजिए न

टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद जहां टीम इंडिया की हर तरफ तारीफ हो रही है, वहीं ट्रॉफी को मंदिर में ले जाने को लेकर कीर्ति आजाद भड़क गए. उनके बयान पर अब ईशान किशन ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुन हर कोई हैरान है.

Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 10 March 2026 5:54 PM IST

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं इस जीत के बाद एक नई बहस भी शुरू हो गई है. दरअसल, सूर्यकुमार यादव ट्रॉफी को मंदिर ले गए. कप्तान के इस फैसले पर क्रिकेटर रह चुके कीर्ति आजाद ने इसे धर्म से जोड़ दिया. 

इसी बीच जब इस मुद्दे पर टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन से सवाल किया गया, तो उन्होंने भी अपने अंदाज़ में जवाब देकर सबको चौंका दिया. उन्होंने मीडिया से कहा कि 'अच्छा सवाल कीजिए न'.

ये भी पढ़ें :T20 वर्ल्ड कप जीतते ही Suryakumar Yadav ने तय किया नया मिशन! अब किस रिकॉर्ड पर है SKY की नजर?

क्या है मामला?

टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यावद, कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई सचिव जय शाह ट्रॉफी के साथ स्टेडियम के पास मौजूद हनुमान मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. इसी को लेकर कीर्ति आजाद ने आलोचना करते हुए कहा कि 'खेल किसी धर्म या जाति से ऊपर होता है. उनके मुताबिक टीम इंडिया की जीत पूरे देश की जीत है, किसी एक धर्म या समुदाय की नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि जब टीम में अलग-अलग धर्मों के खिलाड़ी शामिल हैं, तो जीत का जश्न भी पूरे देश के नाम होना चाहिए.'

ईशान किशन ने क्या कहा?

मीडिया से बातचीत के दौरान ईशान किशन से जब कीर्ति आजाद के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया. ईशान ने कहा कि टीम ने इतना अच्छा मैच जीता है और इस जीत पर बात होनी चाहिए. उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकारों से कहा कि इतने शानदार मैच के बाद बेहतर सवाल पूछे जा सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कीर्ति आजाद क्या बोल रहे हैं, इस पर वह कुछ नहीं कहना चाहते और ऐसे सवाल पूछना ठीक नहीं है.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार जीत

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. वहीं गेंदबाजी में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया. टीम के कई खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत भारत ने यह खिताब अपने नाम किया.


Similar News