Begin typing your search...

कौन हैं Kuldeep Yadav की दुल्हनिया Vansika? मसूरी के रिसॉर्ट में इस दिन लेंगे फेरे; जानें कब है हल्दी-मेहंदी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी करने वाले हैं. 13 मार्च को हल्दी-मेहंदी और 17 मार्च को लखनऊ में भव्य रिसेप्शन होगा.

kuldeep yadav wedding vanshika chadha mussoorie 14 march 2026
X
( Image Source:  Instagram: ipopdiaries )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Updated on: 10 March 2026 2:39 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), जो हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाकर चमके हैं, अब अपनी जिंदगी की एक नई और खुशहाल शुरुआत करने जा रहे हैं. वे जल्द ही अपनी मंगेतर वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. यह खास मौका 14 मार्च 2026 को उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में होगा.

कुलदीप और वंशिका की यह शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं है, बल्कि बचपन की दोस्ती का प्यार में बदलना है. दोनों कानपुर के रहने वाले हैं. कुलदीप का घर लाल बंगला इलाके में है, जबकि वंशिका का घर श्यामनगर लालबंगला में है दोनों के घरों के बीच सिर्फ 3 किलोमीटर का फासला है. बचपन से ही दोनों अच्छे दोस्त थे. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और अब दोनों एक-दूसरे के जीवनसाथी बनने जा रहे हैं.

कौन है वंशिका और क्या करती है?

वंशिका चड्ढा के पिता योगेंद्र सिंह चड्ढा एलआईसी (LIC) में नौकरी करते हैं. वंशिका ने कानपुर के सेंट मैरी स्कूल से 2017 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की. उसके बाद वे बेहतर पढ़ाई और नौकरी के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गईं अभी भी वे वहीं जॉब कर रही हैं. इतनी दूर होने के बावजूद दोनों का रिश्ता बहुत मजबूत रहा और अब शादी का फैसला हो गया है. शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने 8 मार्च को खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें शादी और रिसेप्शन का इनविटेशन दिया. यह दिखाता है कि यह शादी कितनी खास है.

शादी का पूरा फंक्शन इस तरह है:

13 मार्च – हल्दी और मेहंदी की रस्में होंगी. ये रस्में परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बहुत धूमधाम से मनाई जाएंगी

14 मार्च – मसूरी के एक सुंदर रिसॉर्ट में शादी होगी यहां कुलदीप और वंशिका सात फेरे लेंगे. यह समारोह काफी अंतरंग (इंटीमेट) होगा, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ खास मेहमान शामिल होंगे

17 मार्च – लखनऊ के एक बड़े होटल (जैसे सेंट्रम होटल) में ग्रैंड रिसेप्शन होगा. इसमें क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम आ सकते हैं. बीसीसीआई के अधिकारी, वर्तमान भारतीय टीम के खिलाड़ी और पूर्व क्रिकेटरों का आना लगभग तय माना जा रहा है. हो सकता है कि कई दिग्गज क्रिकेटर जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा आदि भी शामिल हों.

क्यों टली थी नवंबर में शादी?

बताते चलें कि पहले यह शादी नवंबर 2025 में तय थी, लेकिन कुलदीप का टी20 विश्व कप में चयन होने और भारतीय टीम के मैचों के कारण तारीख आगे बढ़ानी पड़ी. सगाई पिछले साल 4 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में बहुत सादगी से हुई थी. उसमें कुलदीप के करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल थे. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज भी उस खुशी के मौके पर पहुंची थीं।

स्‍पोर्ट्स न्‍यूज
अगला लेख