'ठुकरा के मेरा प्यार' Review: सीजन 2 के 12 एपिसोड में दद्दू की राजनीति पर भारी पड़ी कुलदीप-शानविका की मोहब्बत, अब आगे मचेगी तबाही
'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 के 12 एपिसोड तक का रिव्यू पढ़ें. जानिए शानविका की मास्टर प्लान, कुलदीप की मोहब्बत, दद्दू की राजनीति और 13-16 एपिसोड में क्या होगा.
'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 के अब तक 12 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और हर एपिसोड के साथ कहानी पहले से ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है. इस सीजन में इमोशनल ड्रामा, बदले की आग, सियासी चालें और रिश्तों की उलझनें दर्शकों को लगातार बांधे हुए हैं.
अगर अब तक के सबसे मजबूत किरदार की बात करें तो वह निस्संदेह शानविका है. वह पूरी कहानी की सबसे बड़ी मास्टरमाइंड बनकर उभरी है. शानविका बिना सीधे मैदान में उतरे अपने विरोधियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रही है. उसकी चालें ऐसी हैं कि लोग उसके इशारों पर लड़ रहे हैं और दुश्मनी इतनी गहरी होती जा रही है कि हर नया एपिसोड कहानी में नया मोड़ लेकर आ रहा है.
मोहब्बत राजनीति पर भारी
वहीं 'डीएम साहब कुलदीप' का किरदार पूरी तरह अपनी मोहब्बत के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ रहा है. कुलदीप अपनी पिछली गलतियों का पश्चाताप करते हुए अपने प्यार का साथ निभाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. उनका मानना है कि बीती गलतियों को सुधारने का एक ही रास्ता है- अपने रिश्ते को बचाना और अपने प्यार के साथ खड़ा रहना.
दूसरी ओर दद्दू, जो कुलदीप के ससुर हैं, कहानी को अलग नजरिए से देखते हैं. उनका मानना है कि जब सत्ता और राजनीति के फैसले दिल से लिए जाने लगते हैं, तब नुकसान तय होता है. उनके मुताबिक इस वक्त मोहब्बत राजनीति पर भारी पड़ रही है और यही बात पूरे खेल को बिगाड़ रही है.
पुष्कर चौहान को भी हो रहा प्यार
अब एक नजर मार लेते हैं पुष्कर चौहान पर जो कि अब तक चार दीवारों के बंद थे लेकिन अब उन्हें धीरे-धीरे SDM साहब (प्रेरणा) से प्यार का भूत सवार हो रहा है. दरअसल आपको बता दे कि प्रेरणा जो कि इस सीजन में SDM का किरदार निभा रही है और पुष्कर को बचा कर अपने घर में रखा हुआ है. उनका मानना है कि ये बहुत ताकतवर इंसान हैं.
पुष्कर जो कि कानून को हाथ में लेकर सूरज चौबे इंस्पेक्टर को दर्दनाक मौत देता है और दूसरी तरह शानविका और कुलदीप को इश्कबाजी करते हुए ससुर दद्दू देख लेता है. वहीं आगे के 13 से लेकर 16 तक के एपिसोड़ की बात करें तो ये 10 जुलाई को आएगा जिसमें आगे की कहानी में कितना ड्रामा हैं देखने को मिलेगा?
कुल मिलाकर, 12 एपिसोड के बाद 'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 में सबसे ज्यादा चर्चा शानविका की रणनीतियों, कुलदीप के प्रेम और पश्चाताप, तथा दद्दू की सियासी सोच की हो रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में मोहब्बत जीतती है या सियासत अपनी नई चाल चलकर पूरा खेल पलट देती है.
डिस्क्लेमर: यह स्टोरी वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 के अब तक रिलीज हुए 12 एपिसोड की कहानी और घटनाक्रम का संक्षिप्त (शॉर्ट फॉर्म) प्रस्तुतिकरण है. इसमें दिखाए गए किरदार, घटनाएं और दावे पूरी तरह वेब सीरीज की कहानी पर आधारित हैं. स्टेट मिरर इन घटनाओं, तथ्यों या दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.
'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 में कुल 20 एपिसोड हैं. इस सीरीज प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिप्लेसमेंट हो रही है और इसका एपिसोड हर शुक्रवार को रिलीज होता है. सीजन 2 का अब तक 12 एपिसोड़ रिलीज हो चुके हैं तो वहीं 8 बाकी है.
सीजन 2 के 12 एपिसोड के मुताबिक बदले की आग अभी जारी है और बदला भी जारी है जिसमें 8 एपिसोड अभी बाकी है 20 एपिसोड़ पूरे होने तक ये क्लीयर हो जाएगा कि अगला सीजन आएगा या नहीं हालांकि यूजर्स का मानना है इसी में सभी दुश्मनों का खात्मा हो जाएगा.
ठुकरा के मेरा प्यार वेब सीरीज के चर्चित किरदार है जिसमें कुलदीप कुमार (Dhaval Thakur द्वारा अभिनीत), शानविका / नेहा (Sanchita Basu द्वारा अभिनीत), गेंद लाल (Sushil Pandey द्वारा अभिनीत), दुष्यंत सिंह (Aniruddha Dave द्वारा अभिनीत), पुंटू (Rohan Sharma द्वारा अभिनीत). प्रेरणा (Anjali Krishna), किरदार कुलदीप की पत्नी माला (पलक जैन). मंत्री जी किरदार दद्दू प्रसाद का असली नाम रवि साह (Ravi Sah) है.




