एक-दूजे के हुए Taylor Swift और Travis Kelce, आखिर शादी में इस स्टार कपल क्या पहना था?
शादी की खबरों के बीच टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स के वेडिंग लुक की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्टार कपल ने अपने खास दिन पर लग्जरी फैशन ब्रांड के कस्टम-डिजाइन आउटफिट पहने.
Taylor Swift और Travis Kelce ने शादी में क्या पहना था
पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और एनएफएल खिलाड़ी ट्रैविस केल्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं. शादी से जुड़ी तस्वीरें और रिपोर्ट्स तेजी से वायरल हो रही हैं. सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि इस खास मौके पर दोनों ने क्या पहना और उनके वेडिंग लुक को किस डिजाइनर ने तैयार किया.
अगर सामने आई रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो शादी में टेलर और ट्रैविस ने लग्जरी फैशन ब्रांड क्रिश्चियन डियोर हाउट कुट्योर (Christian Dior Haute Couture) के खास डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे. दोनों के वेडिंग लुक को फ्रांस के पेरिस स्थित डियोर के एटेलियर में तैयार किया गया था.
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस ने शादी में क्या पहना?
एंटरटेनमेंट टुनाइट के अनुसार, टेलर स्विफ्ट का वेडिंग गाउन और ट्रैविस केल्स का सूट डियोर के क्रिएटिव डायरेक्टर जोनाथन एंडरसन ने डिजाइन किया. बताया गया कि इन आउटफिट्स को कपल की पसंद को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर तैयार किया गया. यह भी दावा किया गया कि किसी वर्ल्ड फेमस सेलिब्रिटी के लिए जोनाथन एंडरसन द्वारा डिजाइन किया गया यह पहला हाउट कुट्योर वेडिंग गाउन है.
जूते और ज्वेलरी भी रहे खास
टेलर ने अपने ब्राइडल लुक के साथ क्रिश्चियन लुबोटिन के कस्टम-मेड जूते पहने. वहीं, उन्होंने अपनी ड्रेस के साथ कार्टियर की ज्वेलरी कैरी की, जिसने उनके पूरे लुक को और भी अट्रैक्टिव बना दिया. ट्रैविस ने ब्लैक टक्सीडो के साथ व्हाइट शर्ट, ब्लैक बो-टाई और सफेद फूल वाला पॉकेट स्क्वायर पहना.
शादी में कौन-कौन हुआ शामिल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं. इनमें डकोटा जॉनसन, गीगी हदीद, ब्रैडली कूपर, एड शीरन, जिमी फॉलन, ह्यू ग्रांट, ज़ो क्रैविट्ज़ और सेलेना गोमेज़ सहित कई बड़े नाम शामिल बताए गए.
फोटो में क्या दिख रहा है?
वायरल तस्वीर में टेलर सफेद रंग की स्लीवलेस वेडिंग ड्रेस और लंबा सफेद वेल (घूंघट) पहने नजर आ रही है. उनके साथ खड़े ट्रैविस ने ब्लैक टक्सीडो, व्हाइट शर्ट और ब्लैक बो-टाई पहन रखी है. दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मेहमानों के बीच चलते दिखाई दे रहे हैं.
नोट: ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और स्टेट मिरर इसकी पुष्टि नहीं करता है.




