Begin typing your search...

FIFA WC 2026: मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी लेंगे 'वियाग्रा', क्यों मिली ये छूट, FAQ से जानें हर सवाल का जवाब

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड को अपना अगला अहम मुकाबला मेजबान मेक्सिको के साथ खेलना है. इस मैच से पहले इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों को 'वियाग्रा' लेनी की छूट दी गई है.

fifa world cup 2026 England players Viagra
X

fifa world cup 2026 England players Viagra

( Image Source:  X/ @GenZeeMom )

FIFA World Cup 2026: जैसे-जैसे फीफा वर्ल्ड कप 2026 आगे बढ़ रहा है, इसका रोमांच भी लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं अब फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले से पहले इंग्लैंड फुटबॉल टीम एक अनोखी वजह से सुर्खियों में आ गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कप्तान हैरी केन की अगुवाई वाली इंग्लैंड टीम को मेक्सिको के खिलाफ होने वाले मैच के लिए 'वियाग्रा' के सेवन की छूट दी गई है.

जिसको लेकर काफी चर्चाएं भी होने लगी है. इंग्लैंड और मेक्सिको के बीच ये मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा. ये मुकाबाल मेक्सिको सिटी स्थित ऐतिहासिक एस्टाडियो एज़्टेका में खेला जाना है, जो समुद्र तल से लगभग 7,350 फीट की ऊंचाई पर स्थित है.

FAQ से जानें हर सवाल का जवाब

मेक्सिको सिटी का एस्टाडियो एज़्टेका दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण फुटबॉल मैदानों में गिना जाता है. यहां कम ऑक्सीजन स्तर के कारण खिलाड़ियों को तेजी से थकान महसूस होती है और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है. इस स्टेडियम का कम इस्तेमाल होता है और यहां तक कि मेक्सिको की राष्ट्रीय टीम भी इसका उतना उपयोग नहीं करती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड टीम मैनेजर थॉमस ट्यूशेल को खिलाड़ियों की फिजिकल कंडीशन सुधारने के लिए एक विशेष विकल्प पर विचार करने की अनुमति दी गई है. इसमें चर्चा में आया नाम ‘वियाग्रा’ (सिल्डेनाफिल) का है, जिसे इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दवा के रूप में जाना जाता है, लेकिन यह रक्त प्रवाह बढ़ाने और हाई-एल्टीट्यूड कंडीशन में ऑक्सीजन सप्लाई में मदद करती है.

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) ने इस दवा पर बैन नहीं लगाया है. इसका मतलब है कि खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान और उससे पहले इसका उपयोग कर सकते हैं. वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार यह दवा रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मदद करती है, इससे रक्त प्रवाह बेहतर हो सकता है.

वैज्ञानिक शोध के अनुसार, इसका प्रभाव सीमित होता है और समुद्र तल पर प्रदर्शन में बड़ा सुधार नहीं देखा गया है.

मेक्सिको की टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में है और उसने अपने पिछले चारों मुकाबले जीते हैं। एस्टाडियो एज़्टेका में उनका रिकॉर्ड भी बेहद मजबूत रहा है. आंकड़ों के अनुसार इस स्टेडियम में खेले गए 89 मैचों में सिर्फ टीम को सिर्फ 2 में ही हार मिली है.

रिपोर्ट के अनुसार, ऊंचाई वाले मैदान पर फिटनेस और रिकवरी सबसे बड़ा फैक्टर होता है. हालांकि तकनीकी और रणनीतिक कौशल भी अहम भूमिका निभाते हैं. इंग्लैंड के पास जहां स्टार खिलाड़ियों की मजबूत टीम है, वहीं मेक्सिको अपने घरेलू मैदान और हालिया फॉर्म के दम पर बड़ा उलटफेर करने की क्षमता रखता है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026
अगला लेख