फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है. फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा. फुटबॉल के इस महाकुंभ का आयोजन तीन देश (अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको) मिलकर कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही है. पहले, 32 टीमें ही खेलती थीं. वर्ल्ड कप में कुल 104 मैच खेले जाएंगे. यह टूर्नामेंट 39 दिन तक चलेगा. सभी 48 टीमों को 12 ग्रुपों में बांटा गया है. जो भी टीम वर्ल्ड कप को जीतेगी, उसे 418 करोड़ रुपये मिलेंगे. 1930 से लेकर अब तक कुल 22 बार वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ है. इसमें से सबसे ज्यादा (5) बार ब्राजील ने इस खिताब को अपने नाम किया है. मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना है.