Begin typing your search...
48 टीमें, 104 मैच और तीन देशों की मेजबानी- FIFA World Cup 2026 में पहली बार क्या-क्या होने जा रहा है?
FIFA World Cup 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है. पहली बार 48 टीमें, 104 मैच और तीन देशों की संयुक्त मेजबानी देखने को मिलेगी. इसके साथ ही नए नियम, बढ़ी हुई प्राइज मनी और चार नई टीमों की एंट्री टूर्नामेंट को और खास बनाएगी.
FIFA World Cup 2026
( Image Source:
x.com/adidasfootball )
FIFA World Cup 2026 Interesting Fats: फीफा वर्ल्ड कप यानी फुटबॉल का महाकुंभ 11 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. इसका फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट 39 दिन तक चलेगा.
फीफा काउंसिल ने वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 418 करोड़, जबकि रनर अप को 276 करोड़ रुपये प्राइज मनी देने का ऐलान किया है. वहीं, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 242 करोड़, जबकि ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली हर एक टीम को 75 करोड़ रुपये मिलेंगे.
फीफा वर्ल्ड कप में क्या-क्या पहली बार हो रहा है?
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4-4 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है. इससे पहले, 32 टीमें हिस्सा ले रही थीं.
- पहली बार इस वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 104 मैच खेले जाएंगे. चैंपियन बनने वाली टीम को अब 7 के बजाय 8 मैच खेलने होंगे
- पहली बार फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी तीन देश मिलकर कर रहे हैं. ये देश हैं- अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको. इससे पहले 2002 में अधिकतम दो देशों (जापान और दक्षिण कोरिया) ने मेजबानी की थी।इस वजह से टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार तीन अलग-अलग ओपनिंग सेरेमनी (उद्घाटन समारोह) आयोजित की जाएंगी, जो तीनों मेजबान देशों की सांस्कृतिक झलक दिखाएंगी.
- फीफा वर्ल्ड कप के लिए पहली बार चार टीमों ने क्वालीफाई किया है. ये टीमें हैं- उज्बेकिस्तान, जॉर्डन, कुरासाओ और केप वर्डे.
- ग्रुप स्टेज के बाद पहली बार नॉकआउट में 'राउंड ऑफ 32' का चरण जोड़ा गया है. इसमें हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों के साथ 8 सबसे सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें भी आगे बढ़ेंगी.
- मैदान से बाहर बुलाए गए खिलाड़ी को चौथी आधिकारिक स्क्रीन उठने के बाद 10 सेकंड के भीतर नजदीकी बाउंड्री लाइन से बाहर जाना होगा. ऐसा न करने पर आने वाला नया खिलाड़ी 1 मिनट तक मैदान में नहीं आ सकेगा और टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ेगा.
- मैच के दौरान गोलकीपर के चोटिल होने पर विरोधी या खुद की टीम के खिलाड़ी मैदान छोड़कर कोच के पास रणनीति (स्ट्रेटेजी सेशन) बनाने नहीं जा सकेंगे.
- मैदान पर तीखी बहस या टकराव के दौरान यदि कोई खिलाड़ी अपने हाथ, आस्तीन या शर्ट से अपना मुंह छिपाकर बात करता है, तो उसे सीधे रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया जाएगा. यह नियम नस्लीय या अभद्र टिप्पणियों को छिपाने से रोकने के लिए लाया गया है.
- यदि कोई खिलाड़ी रेफरी के फैसले के विरोध में मैदान छोड़ता है या कोई मैनेजर/कोच अपनी टीम को वॉकआउट करने के लिए उकसाता है, तो उन्हें तुरंत रेड कार्ड दिया जाएगा.
- मौसम या स्टेडियम के तापमान की परवाह किए बिना, इतिहास में पहली बार हर मैच के दोनों हाफ में 23वें मिनट के करीब अनिवार्य रूप से 3 मिनट का हाइड्रेशन ब्रेक (पानी पीने का ब्रेक) दिया जाएगा.
- वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR) का विस्तार- पहली बार VAR का इस्तेमाल तीन नई परिस्थितियों में भी सुधार के लिए होगा- गलत तरीके से दिया गया दूसरा यलो कार्ड (जिससे रेड कार्ड मिलता हो), खिलाड़ी की गलत पहचान (Mistaken Identity), और गलत तरीके से दिए गए कॉर्नर किक.




