दिल्ली में हाल ही में होटल में लगी आग की घटना के बाद नोएडा फायर विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है. शहर के विभिन्न होटलों में फायर सेफ्टी मानकों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान कई जगह स्टाफ की फायर सेफ्टी ट्रेनिंग में कमी और उपकरणों के संचालन में खामियां सामने आई हैं. वहीं एक होटल में फायर फाइटिंग सिस्टम का प्रेशर निर्धारित मानकों से कम मिलने पर विभाग ने नोटिस जारी किया है. सेक्टर-104 समेत कई इलाकों के होटलों में यह जांच अभियान लगातार जारी है ताकि किसी भी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके.