Begin typing your search...

T20 वर्ल्ड कप जीतते ही Suryakumar Yadav ने तय किया नया मिशन! अब किस रिकॉर्ड पर है SKY की नजर?

मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले सूर्यकुमार अब सिर्फ वर्ल्ड कप तक ही सीमित नहीं रहना चाहते. उनका अगला लक्ष्य क्रिकेट को एक नए मंच पर जीत दिलाना है.

suryakumar yadav
X
( Image Source:  instagram-@surya_14kumar )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 10 March 2026 4:00 PM IST

T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जहां फैंस अभी भी जश्न में डूबे हैं, वहीं टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने अगले बड़े लक्ष्य को लेकर ऐसा इशारा दिया है जिसने क्रिकेट प्रेमियों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज़ और 360-डिग्री शॉट्स के लिए मशहूर SKY अब किसी नए मिशन की तैयारी में दिखाई दे रहे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि वर्ल्ड कप की चमकदार जीत के तुरंत बाद उन्होंने जिस रिकॉर्ड या लक्ष्य की ओर इशारा किया है, वह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास माना जा रहा है. आखिर SKY की नजर अब किस बड़े मुकाम पर है, और आने वाले समय में वे कौन-सा नया इतिहास लिखने की तैयारी कर रहे हैं.

क्या है सूर्यकुमार का अगला मिशन?

साल 2028 के ओलंपिक खेल अमेरिका के शहर लॉस एंजेलिस में होंगे. यह इवेंट 14 जुलाई से 30 जुलाई 2028 के बीच होने वाला है. इस बार ओलंपिक में टी20 क्रिकेट को भी शामिल किया गया है, जो क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास खबर है. क्रिकेट के इस बड़े मंच पर भारत से काफी उम्मीदें होंगी और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी इस मौके को ऐतिहासिक बनाना चाहते हैं.

गोल्ड जीतने की तैयारी

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव का कॉन्फिडेंस काफी बढ़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि टीम का अगला बड़ा लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड जीतना है. कप्तान ने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है और अगर टीम सही तैयारी के साथ मैदान में उतरे, तो यह सपना सच हो सकता है.

मुश्किल दौर से मिली बड़ी सीख

सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर के उस दौर को भी याद किया जब उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. उन्होंने बताया कि 2025 का साल उनके लिए काफी मुश्किल रहा, क्योंकि लंबे समय तक वह अर्धशतक नहीं बना पाए थे. हालांकि इस कठिन समय ने उन्हें एक अहम सबक सिखाया. खेल में सफलता से ज्यादा असफलता मिलती है, लेकिन खिलाड़ी को हमेशा धैर्य और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

स्‍पोर्ट्स न्‍यूज
अगला लेख