Team India का Golden Era! 3 साल में 6 World Cup जीतकर रचा इतिहास-क्या खत्म हो गई Australia की बादशाहत?

कभी इंटरनेशनल क्रिकेट पर राज करने वाली Australia अब ICC टूर्नामेंट में संघर्ष करती दिख रही है, वहीं India ने 2024 से 2026 के बीच लगातार बड़े खिताब जीतकर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा मजबूत कर लिया है.

कभी ऑस्ट्रेलिया था क्रिकेट का किंग, अब भारत का गोल्डन एरा!

By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 10 March 2026 7:04 PM IST

India’s Golden Era in Cricket: एक समय इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की बादशाह होती थी. टीम ने लगातार तीन बार वनडे वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया और एक बार टी-20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया... लेकिन 2023 के बाद से तस्वीर बिल्कुल बदल गई है.  भारत और श्रीलंका में हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 से ही बाहर हो गई. उसे जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा. वहीं, भारत ने 8 मार्च को लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वह ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने अपने घरेलू मैदान पर ट्रॉफी जीती है.

ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2023 के फाइनल में मिली हार के बाद से भारतीय टीम में काफी बदलाव हुआ है. उसने टी-20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और अब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की है. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी 2021 में उठाई थी, लेकिन उसके बाद ICC टूर्नामेंट जीतना टीम के लिए सपना जैसा बन गया है. 

ऑस्ट्रेलिया की टीम 2023 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट में बादशाहत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उसने सबसे ज्यादा 6 बार ODI वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई है. वहीं, भारत और वेस्टइंडीज 2-2 बार, जबकि पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड1-1 बार यह ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही हैं. टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत ने 3, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने 2-2, जबकि पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने 1-1 बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है.

T20 World Cup 2026 की ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया

 

 

वनडे (ODI) वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें (1975–2023)

टीम 

खिताबों की संख्या

जीतने का वर्ष

ऑस्ट्रेलिया

6

1987, 1999, 2003, 2007, 2015, 2023

भारत

 2

1983, 2011

वेस्टइंडीज 

2

1975, 1979

पाकिस्तान

 1992

श्रीलंका 

1996

इंग्लैंड

 2019

 टी20 (T20) वर्ल्ड कप विजेता (2007–2026)

 

टीम 

खिताबों की संख्या 

जीतने का वर्ष

भारत

2007, 2024, 2026

वेस्टइंडीज

2012, 2016

 इंग्लैंड 

2010, 2022

पाकिस्तान  

2009

श्रीलंका

1

2014

ऑस्ट्रेलिया 

2021

पिछले तीन साल में भारतीय क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

  • पिछले तीन साल भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक साबित हुए हैं. अलग-अलग फॉर्मेट और कैटेगरी में भारत ने लगातार छह वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया को अपनी क्रिकेट ताकत का अहसास कराया है.
  • इस सुनहरे दौर की शुरुआत 2024 में हुई, जब भारत ने ICC Men's T20 World Cup जीतकर टी-20 क्रिकेट में अपनी ताकत दिखाई. इसके बाद 2025 में भारतीय महिला और जूनियर टीमों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया.
  • भारत ने 2025 में ICC Women's U19 T20 World Cup और ICC Women's Cricket World Cup जीतकर महिला क्रिकेट में अपनी पकड़ मजबूत की. इसी साल भारतीय टीम ने Blind Women's T20 World Cup का खिताब भी अपने नाम किया.
  • सफलता का सिलसिला यहीं नहीं रुका. 2026 में भारत ने जूनियर क्रिकेट में भी बाजी मारी और ICC Under‑19 Cricket World Cup जीत लिया.
  • अब 2026 में भारत ने एक और बड़ा इतिहास रचते हुए ICC Men's T20 World Cup भी जीत लिया. इस जीत के साथ भारत ने सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं जीती, बल्कि दुनिया को यह भी दिखा दिया कि क्रिकेट के हर स्तर पर उसकी पकड़ कितनी मजबूत है.

इन लगातार जीतों ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट इस समय अपने गोल्डन एरा से गुजर रहा है. खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और पूरे मैनेजमेंट की मेहनत का ही नतीजा है कि भारत आज विश्व क्रिकेट में सबसे मजबूत टीमों में गिना जा रहा है.

भारत ने कब और किस टीम को हराकर जीता वर्ल्ड कप (ODI+T20I)

भारत ने अब तक कुल 5 बार वर्ल्ड कप (ODI और T20I मिलाकर) जीता है.

1. वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) - 2 बार

भारत ने 50-ओवर के प्रारूप में दो बार विश्व खिताब अपने नाम किया है:

  • 1983: कपिल देव की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराकर अपना पहला वर्ल्ड कप जीता.
  • 2011: एम.एस. धोनी की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 28 साल बाद दोबारा खिताब जीता.

2. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) - 3 बार

भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने इसे तीन बार जीता है:

  • 2007: एम.एस. धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को 5 रनों से हराकर पहले टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता.
  • 2024: रोहित शर्मा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार टी20 चैंपियन बना.
  • 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरा और कुल तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता.

भारत को फाइनल में कब और किस टीम से मिली हार (ODI+T20I+टेस्ट चैंपियनशिप)

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को अब तक आईसीसी (ICC) टूर्नामेंटों के फाइनल में कुल 8 बार हार का सामना करना पड़ा है.

1. वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) - 2 बार हार

  • 2003: सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 125 रनों से हार गया था।
  • 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराकर खिताब जीता.

2. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) - 1 बार हार

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2014 में भारत को फाइनल में श्रीलंका से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

3. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) - 2 बार हार

  • 2021: विराट कोहली की कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हराया (यह पहला WTC फाइनल था).
  • 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से हराया.

4. चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) - 3 बार हार

  • 2000: न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया था (तब इसे ICC नॉकआउट ट्रॉफी कहा जाता था).
  • 2017: पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब जीता था.

भारत ने 2002 की चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब श्रीलंका के साथ साझा (Shared) किया था, क्योंकि फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था.

Similar News