फॉर्मेट बदला लेकर रिजल्ट नहीं, 600 गेंदों का मैच 275 बॉल में ही हार गया Pakistan

Pakistan Cricket Team का खराब दौर जारी है. उसे उस टीम के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ही नहीं लिया. इस टीम के सामने पाकिस्तान महज 114 रन पर ही सिमट गई.

( Image Source:  x.com/BCBtigers )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 11 March 2026 5:48 PM IST

Bangladesh vs Pakistan 1st ODI Highlights: पाकिस्तान के लिए मौजूदा समय काफी मुश्किल भरा चल रहा है. ICC Men's T20 World Cup 2026 में टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी और अब उसे पहले वनडे में उस टीम के हाथों 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ही नहीं लिया था. हम बात कर रहे हैं बांग्लादेश की, जिसने ढाका के Sher-e-Bangla National Cricket Stadium में खेले गए मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हार का स्वाद चखाया.

पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर में सिर्फ 114 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसे बांग्लादेश ने 15.1 ओवर में हासिल कर लिया. बांग्लादेश की ओर से Tanzid Hasan Tamim ने तूफानी अर्धशतक लगाया. वे 42 गेंद में 67 रन बनाकर नाबाद रहे. लिटन दास भी 5 गेंद में 3 रन बनाकर नॉट आउट रहे. टीम को सैफ हसन और Najmul Hossain Shanto के रूप में दो झटके लगे. हसन ने 10 गेंद में 4 और शंटो ने 33 गेंद में 27 रन बनाए.



ताश के पत्तों की तरह कैसे ढह गई पाकिस्तान की पारी?

  • पाकिस्तान की ओर से पारी की शुरुआत Sahibzada Farhan और Maaz Sadaqat ने की और दोनों ने 60 गेंदों में 41 रन जोड़कर टीम को संभली हुई शुरुआत दी, लेकिन फरहान के आउट होते ही पूरी बल्लेबाजी लाइनअप ढह गई.
  • इसके बाद बल्लेबाज एक-एक कर पवेलियन लौटते गए. हालत इतनी खराब हो गई कि पहला विकेट गिरने के बाद टीम को डबल डिजिट की बड़ी साझेदारी अंत में जाकर मिली.
  • दसवें विकेट के लिए Faheem Ashraf और Abrar Ahmed के बीच 41 गेंद में 32 रन की साझेदारी हुई, जिसमें से 32 रन अकेले फहीम अशरफ ने बनाए. अगर यह साझेदारी नहीं होती तो पाकिस्तान का स्कोर 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाता.
  • पाकिस्तान की ओर से Sahibzada Farhan ने 27 रन बनाए, जबकि Maaz Sadaqat ने 18 रन जोड़े. Mohammad Rizwan सिर्फ 10 रन बना सके. वहीं Faheem Ashraf ने 37 रन बनाकर टीम को थोड़ा संभालने की कोशिश की.
  • हालांकि, टीम के 6 बल्लेबाज डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाए, जिससे पाकिस्तान की पारी जल्दी सिमट गई. 


नाहिद राणा ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर

बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज Nahid Rana ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके. वहीं कप्तान Mehidy Hasan Miraz ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा Taskin Ahmed और Mustafizur Rahman को 1-1 विकेट मिला.

Similar News