Begin typing your search...

तेरा क्या होगा Pakistan? जो टीम T20 World Cup तक नहीं खेली, उसके भी आगे बल्लेबाज ढेर; Sahibzada Farhan का भी जादू खत्म

Pakistan Cricket Team का खराब दौर जारी है. T20 World Cup 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम पहले वनडे में Bangladesh के खिलाफ सिर्फ 114 रन पर ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज Nahid Rana ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

sahibzada farhan odi photo
X
साहिबजादा फरहान
( Image Source:  x.com/BCBtigers )

Pakistan vs Bangladesh 1st ODI: पाकिस्तान के सितारे इस समय गर्दिश में चल रहे हैं. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई, खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाने की भी खबर सामने आई और अब बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मैंच में पूरी टीम 30.4 ओवर में महज 114 रन पर सिमट गई. बांग्लादेश की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था.

बांग्लादेश को साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने 60 गेंद में 41 रन की सधी हुई शुरुआत दिलाई, लेकिन फरहान के आउट होते ही खिलाड़ी 'तू चल मैं आया' की तर्ज पर पवेलियन लौटते गए. पहला विकेट गिरने के बाद टीम के डबल डिजिट की साझेदारी अंतिम विकेट के लिए आई.

फहीम अशरफ और अबरार अहमद के बीच 10वें विकेट के लिए 41 गेंद में 32 रन की साझेदारी हुई, जिसमें अशरफ के ही 32 रन शामिल हैं. अगर यह पार्टनरशिप नहीं आई होती तो टीम 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाती.

किसने तोड़ी पाकिस्तान की कमर?

बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 7 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट चटकाए. वहीं, कप्तान मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) ने 3 विकेट लिए. तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को 1-1 विकेट मिला.

पाकिस्तान की ओर से किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए?

शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम ढाका में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने 27, माज सदाकत ने 18, शैमयल हुसैन ने 4, मोहम्मद रिजवान ने 10, सलमान आगा ने 5, हुसैन तलत ने 4, अब्दुल समद ने 0, फहीम अशरफ ने 37, कप्तान शाहीन अफरीदी ने 4 और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 0 रन बनाए. पाकिस्तान के 6 प्लेयर्स डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाए.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख