Begin typing your search...

आपकी रसोई तक पहुंची जंग, सोना ही नहीं महंगाई से मचेगा हाहाकार? सुनिए एक्सपर्ट की जुबानी

X
Sharad Kohli on Global economic crisis | Iran US tensions | Dubai real estate | Oil price surge
जीतेंद्र चौहान
By: जीतेंद्र चौहान

Updated on: 11 March 2026 5:57 PM IST

क्या दुनिया एक और बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रही है? ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब केवल सैन्य या कूटनीतिक टकराव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है. तेल की कीमतों में उछाल, बाजारों में अनिश्चितता और निवेशकों की बढ़ती चिंता ने दुनिया भर में आर्थिक हलचल पैदा कर दी है. इस वीडियो में वित्तीय विशेषज्ञ शरद कोहली बताते हैं कि कैसे मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों, खासकर खाड़ी देशों और भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. दुबई के रियल एस्टेट बाजार से लेकर कच्चे तेल की कीमतों तक, कई संकेत ऐसे हैं जो आने वाले समय में आर्थिक दबाव बढ़ने की ओर इशारा कर रहे हैं.