NTA ने क्यों किया JEE Main Session‑1 रिजल्ट स्थगित? जानें नई तारीख और चेक करने का तरीका

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 के जनवरी सत्र-1 के रिजल्ट जारी करने की तारीख में बदलाव कर दिया है. पहले 12 फरवरी को रिजल्ट घोषित होना था.;

JEE Main 2026 Session-1 Result

(Image Source:  AI: Sora )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 12 Feb 2026 9:25 AM IST

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 के जनवरी सत्र-1 के रिजल्ट जारी करने की तारीख में बदलाव कर दिया है. पहले 12 फरवरी को घोषित किए जाने वाले JEE Main Session-1 रिजल्ट अब 16 फरवरी, 2026 को घोषित होंगे, एजेंसी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए यह अपडेट साझा किया है.

उम्मीदवार जो जनवरी सत्र में शामिल हुए थे, वे jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर लॉग-इन करके अपने स्कोरकार्ड, अंतिम उत्तर कुंजी और अंक विवरण डाउनलोड कर सकेंगे. रिजल्ट में विषय-वार अंक, कुल स्कोर, परसेंटाइल और योग्यता स्थिति के साथ जॉइंट सीट अलॉटमेंट अथॉरिटी (JoSAA) काउंसलिंग के लिए पात्रता विवरण शामिल होगा.

NTA ने क्यों किया रिजल्ट स्थगित?

NTA ने रिजल्ट के 4 दिनों के देरी की आधिकारिक घोषणा की है, हालांकि वजह स्पष्ट नहीं बताई गई है. एजेंसी ने बताया है कि Session-1 के Final Answer Key को संशोधित करने और अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज आपत्तियों के निपटारे के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने उम्मीदवार संख्या, पासवर्ड/जन्म तिथि तैयार रखें ताकि परिणाम लाइव होते ही उसे डाउनलोड कर सकें.

कितना बड़ा इम्पैक्ट है रिजल्ट का?

JEE Main Session-1 2026 में 13 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से केवल लगभग 2.5 लाख शीर्ष रैंक हासिल करने वाले छात्र JEE Advanced 2026 के लिए पात्र होंगे. यह कट-ऑफ योग्यता JEE Main की परंपरागत चयन प्रक्रिया का हिस्सा है. उम्मीदवारों के लिए यह रिजल्ट बी.टेक, B.Arch और B.Planning जैसे कोर्स में दाखिले की दिशा निर्धारित करेगा. रिजल्ट के आधार पर JoSAA काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन भी शुरू होगा.

रिजल्ट कब और कैसे चेक करें?

1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं.

2. JEE (Main) 2026 Scorecard लिंक पर क्लिक करें.

3. अपना Application Number और Password/Date of Birth दर्ज करें.

4. स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा जिसे PDF के रूप में डाउनलोड किया जा सकता है.

क्यों हुई रिजल्ट में देरी?

हाल ही में NTA-की Answer Key के खिलाफ उम्मीदवारों से आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया 6 फरवरी तक खुली रही, जिसके बाद अंतिम Answer Key तैयार की गई. इसी के कारण रिजल्ट में देरी हुई है.

Similar News