Begin typing your search...

क्या है अमेरिका का ऑपरेशन चेकमेट, जिसके तहत पकड़े गए 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर, अब क्या होगा उनके खिलाफ एक्शन?

ऑपरेशन चेकमेट के तहत अमेरिका परिवहन विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसका उद्देश्य उन विदेशी नागरिकों को वाणिज्यिक ट्रक और बस चलाने का लाइसेंस हासिल करने से रोकना है जो आवश्यक पात्रता मानकों को पूरा नहीं करते.

US operation checkmate
X

US operation checkmate

( Image Source:  X/ @TexasTrump2024, @TeluguScribe )

अमेरिका में कानूनी अनुमति के बिना प्रवेश करने वालो को लेकर ट्रंप प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन चेकमेट के तहत लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में परिवहन विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसका उद्देश्य उन विदेशी नागरिकों को वाणिज्यिक ट्रक और बस चलाने का लाइसेंस हासिल करने से रोकना है जो आवश्यक पात्रता मानकों को पूरा नहीं करते.

इस कदम के पीछे हाल के महीनों में अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में वाणिज्यिक वाहनों से जुड़े घातक सड़क हादसों की घटनाएं भी प्रमुख कारण बताई जा रही हैं. इन मामलों में कई भारतीय मूल के ट्रक चालकों की गिरफ्तारी और उन पर लगे आरोपों ने इस मुद्दे को और अधिक संवेदनशील बना दिया है.

अमेरिका का ऑपरेशन चेकमेट क्या?

अमेरिका का 'ऑपरेशन चेकमेट' (Operation Checkmate) एक संघीय सुरक्षा अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे उन लोगों को पकड़ना है जो कमर्शियल (व्यावसायिक) वाहन जैसे बड़े ट्रक और बसें चला रहे हैं. इसके तहत अवैध रूप से रह रहे ड्राइवरों की पहचान कर उन्हें आव्रजन कानूनों के तहत गिरफ्तार और डिपोर्ट किया जा रहा है.

क्या है परिवहन विभाग का नया आदेश?

अमेरिकी परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि अब केवल वही विदेशी नागरिक वाणिज्यिक ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) प्राप्त कर सकेंगे, जो सभी कानूनी और योग्यता संबंधी मानकों को पूरी तरह से पूरा करते हों. इस आदेश का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को प्रणाली से बाहर रखना है जो दस्तावेजी या कानूनी रूप से पात्र नहीं हैं, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

क्यों उठाया गया ये कदम?

हाल के महीनों में अमेरिका में वाणिज्यिक वाहनों से जुड़े कई घातक सड़क हादसे सामने आए हैं. इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है. इन मामलों में कुछ भारतीय मूल के ट्रक चालकों की गिरफ्तारी भी हुई है और उन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. हालांकि हर मामले की अलग-अलग जांच जारी है, लेकिन इन घटनाओं ने आव्रजन और ड्राइविंग लाइसेंसिंग नीति पर नई बहस छेड़ दी है.

क्या बोले अमेरिकी अधिकारी?

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 36 ट्रक चालकों में से कम से कम 30 भारतीय नागरिक थे. इसके अलावा 6 मैक्सिको, अल सल्वाडोर और रूस के थे. कुछ के पास कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और वर्जीनिया जैसे राज्यों द्वारा जारी वाणिज्यिक चालक लाइसेंस थे, जबकि अन्य के पास कथित तौर पर कोई वैध चालक लाइसेंस नहीं था.

अगला लेख