Begin typing your search...

कौन है वो ‘राजस्थान रॉयल्स’ का तलाकशुदा खिलाड़ी, जो इस टीवी एक्ट्रेस को करता था मैसेज

X
Did a Divorced IPL Star Keep Messaging This TV Actress? Nehal Vadoliya Controversy
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Published on: 2 Jun 2026 6:05 PM

टीवी और वेब सीरीज एक्ट्रेस नेहल वडोलिया के हालिया इंटरव्यू ने क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत में हलचल मचा दी है. उन्होंने दावा किया कि एक राजस्थान रॉयल्स का एक तलाकशुदा क्रिकेटर उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर मैसेज भेजता था और इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी रिएक्ट करता रहता था. हालांकि एक्ट्रेस ने उस खिलाड़ी का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे संकेत दिए जिनके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. एक्ट्रेस के मुताबिक वह क्रिकेटर राजस्थान रॉयल्स टीम से जुड़ा हुआ था, बहुत ज्यादा मशहूर नहीं था और उसका तलाक भी हो चुका है. वह अक्सर मैसेज में “हॉट”, “ब्यूटीफुल” और “प्रीटी” जैसे शब्दों से उनकी तारीफ करता था. शुरुआत में एक्ट्रेस ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब यह सिलसिला लगातार चलता रहा तो उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया. अब सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग नामों का अंदाजा लगा रहे हैं, हालांकि अभी तक किसी भी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


अगला लेख