Begin typing your search...

लिखते हैं पर दिखते क्यों नहीं- जमीन खा गई या आसमान निगल गया मोजतबा को? CIA और MOSSAD भी चिराग ले खोजने में जुटी

मोजतबा खामेनेई को लेकर ट्रंप दावा कर चुके हैं कि या वे मर चुके हैं या गंभीर हालात में हैं. लेकिन उनकी तरफ से कई बार लिखित बयान सामने आ चुका है. CIA और MOSSAD भी अभी तक मोजतबा का पता नहीं लगा पाई है.

mojtaba khamenei
X

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई फाइल फोटो

( Image Source:  X/ @MojtabaKhamen )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर4 Mins Read

Updated on: 30 March 2026 12:38 PM IST

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग का फिलहाल अंत होता हुआ दिखाई नहीं हे रहा है. अमेरिका ने इस जंग में ईरान सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई से लेकर कई शीर्ष अधिकारियों को मार गिराया है. फिर भी ईरान जंग से पीछे हटने और अमेरिका के सामने घुटने टेकने को राजी नहीं दिख रहा है.

वहीं अब ईरान के दूसरे सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर ट्रंप दावा कर चुके हैं कि या वे मर चुके हैं या गंभीर हालात में हैं. लेकिन उनकी तरफ से कई बार लिखित बयान सामने आ चुका है. CIA और MOSSAD भी अभी तक मोजतबा का पता नहीं लगा पाई है. जिसके सवाल उठ रहा है कि आखिर मोजतबा खामेनेई कहां है और ईरान की रणनीतिक नीतियों का फैसला कौन कर रहा है?

कहां है मोजतबा खामेनेई?

इजरायल-अमेरिका ने मोजतबा खामनेई के ऊपर अटैक किया था, जिसके बाद से वे गायब है. ट्रंप दावा कर चुके हैं कि मोजतबा या मर गए हैं या घायल है लेकिन उनकी लोकेशन किसी को नहीं पता. बीच में रिपोर्ट सामने आई थी कि मोजतबा घायल हैं और उनका रूस में इलाज चल रहा है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA और इजरायल की मोसाद लगातार मोजतबा खामेनेई के ठिकाने का पता लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी तक उनके हाथ सटीक लोकेशन नहीं लगी है.

बीते कुछ दिन पहले ईरान की तरफ से मोजतबा खामेनेई का एक वीडियो भी जारी किया गया था. जिसमें मोजतबा कुछ बच्चों को पढ़ाते हुए दिख रहे थे. हालांकि वीडियो पुराना था या नया इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई थी.

क्या बोला ईरान?

ट्रंप के मोजतबा खामेनेई को लेकर किए गए दावे पर ईरान बार-बार स्पष्ट कर चुका है कि वह किसी भी हमले को अनदेखा नहीं करेगा.अधिकारियों के अनुसार, तेहरान अंत तक लड़ने का संकल्प लिए हुए है. यह रुख ईरानी नेतृत्व की ताकत और क्षेत्रीय दबदबे को कायम रखने की इच्छा को दर्शाता है. एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा “हम अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे और किसी भी हमले का जवाब देंगे.”

क्या बोले थे ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार मीडिया के सामने बोल चुके हैं कि "ईरान के नेता मारे जा चुके हैं, उनके सुप्रीम लीडर नहीं रहे. उनका नेतृत्व कमजोर हो रहा है. मोजतबा से किसी का कोई संपर्क नहीं है." ईरान की तरफ से भी मोजतबा खामेनेई को लेकर कोई सही बयान नहीं दिया गया है.

ईरान इजरायल युद्ध
अगला लेख