Begin typing your search...

6 घंटे की बैलेंस्ड स्टडी और पहली ही अटैंप्ट में पास किया UPPCS, टॉपर अनन्या त्रिवेदी ने बताया अपना सक्सेस मंत्रा

UPPSC PCS 2024 के नतीजों में रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने दूसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया. इस बार बेटियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 34% से ज्यादा हिस्सेदारी दर्ज की.

6 घंटे की बैलेंस्ड स्टडी और पहली ही अटैंप्ट में पास किया UPPCS, टॉपर अनन्या त्रिवेदी ने बताया अपना सक्सेस मंत्रा
X
Ananya Trivedi rank 2 UPPSC PCS 2024
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 30 March 2026 1:09 PM IST

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार रात पीसीएस-2024 परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया. इस नतीजे में रायबरेली जिले की अनन्या त्रिवेदी ने पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है. यह उनके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. अनन्या त्रिवेदी रायबरेली के आनंद नगर इलाके की रहने वाली हैं. उनके पिता सुशील कुमार त्रिवेदी एक साधारण जनरल स्टोर चलाते हैं. उनकी मां रेखा रानी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका के रूप में काम करती हैं.

अनन्या अपनी इस सफलता का पूरा क्रेडिट अपनी मां को देती हैं. उन्होंने कहा कि मां ने उनके लिए बहुत मेहनत की और कई त्याग किए. बिना मां के सहयोग के यह सफलता संभव नहीं होती. अनन्या ने अपने मामा राजेश कुमार पांडेय का भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया. उनके मामा कानपुर देहात में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात हैं. अनन्या कहती हैं कि उनके मामा ने भी समय-समय पर उन्हें सही मार्गदर्शन दिया, जिससे तैयारी में बहुत मदद मिली.

पढ़ाई का सफर

अनन्या की शुरुआती शिक्षा रायबरेली में ही पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने 2019 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से समाजशास्त्र विषय में स्नातक (BA) की डिग्री हासिल की. फिर उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से परास्नातक (MA) की पढ़ाई पूरी की. साथ ही उन्होंने NET (National Eligibility Test) की परीक्षा भी पास कर ली. खास बात यह है कि अनन्या को पीसीएस-2024 की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई. उन्होंने बताया कि वे रोजाना औसतन सिर्फ छह घंटे पढ़ाई करती थीं. लेकिन यह पढ़ाई बहुत संतुलित और नियमित तरीके से होती थी. वे कहती हैं कि ज्यादा घंटे पढ़ने से ज्यादा जरूरी है सही तरीके से और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करना. वर्तमान में अनन्या संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की तैयारी कर रही हैं। वे IAS बनने का सपना देख रही हैं.

बेटियों की शानदार सफलता

इस साल पीसीएस-2024 में बेटियों ने पिछले 12 वर्षों में सबसे बड़ी सफलता हासिल की है. कुल 932 अभ्यर्थियों में से 319 बेटियां चयनित हुई हैं, जो 34.22 प्रतिशत है. ज्यादातर चयनित लड़कियां उत्तर प्रदेश की ही रहने वाली हैं. पिछले साल यानी 2023 में कुल 251 कैंडिडेट सेलेक्ट हुए थे, जिनमें 84 बेटियां (33.46 प्रतिशत) थीं. उस समय भी 78 बेटियां उत्तर प्रदेश की थीं. इस तरह देखें तो इस बार बेटियों का प्रदर्शन और भी बेहतर रहा है.

यूपी पीसीएस 2024 के टॉप 10 कैंडिडेट

  1. नेहा पांचाल
  2. अनन्या त्रिवेदी (रायबरेली)
  3. अभय प्रताप सिंह
  4. अनामिका मिश्रा
  5. नेहा सिंह
  6. दीप्ति वर्मा
  7. पूजा तिवारी
  8. अनुराग पांडेय
  9. शुभम सिंह
  10. आयुष पांडेय

पिछले कुछ वर्षों में कुल चयन

2024 : 932 कैंडिडेट

2023 : 251 कैंडिडेट

2022 : 364 कैंडिडेट

2021 : 627 कैंडिडेट

2020 : 476 कैंडिडेट

2019 : 434 कैंडिडेट

2018 : 976 कैंडिडेट

अगला लेख