Begin typing your search...

सिर काटकर चूल्हे में भूना, आंख और गले को नोचकर खाया; बाराबंकी हत्या मामले में बड़ा अपडेट

बाराबंकी जिले में हुई आइसक्रीम विक्रेता की निर्मम हत्या के बाद आरोपी ने उसके सिर को ले जाकर चूल्हे में भूना और उसकी आंखों-गले को नोचकर खाया.

barabanki Ice Cream Seller Murder
X

बाराबंकी हत्या मामले में बड़ा अपडेट

( Image Source:  X/ @vishalr25690560 )

बाराबंकी जिले में हुई 21 वर्षीय आइसक्रीम विक्रेता की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है. जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है. जिस शंकर यादव ने 21 साल के आइसक्रीम विक्रेता बबलू की हत्या कर उसका सिर घड़ से अलग कर दिया था, उस पर अब मृतक के शरीर के अंगों को खाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, जिसने इस घटना को और भी सनसनीखेज बना दिया है.

हालांकि आरोपी शंकर यादव पुलिस की गिरफ्त में है लेकिन परिजनों और चश्मदीदों के बयान इस हत्याकांड को बेहद क्रूर बना रहे हैं. इस घटना के बाद पूरा गांव दहशत में है.

क्या हुआ नया खुलासा?

मृतक के पिता पुनवासी राजभर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा “पैसों के लिए नरभक्षी बनकर मेरे बेटे को मार डाला गया. आरोपी सिर काटने के बाद वह सीधे उसे झोपड़ी में ले गया. वहां जब पुलिस पहुंची तो वह कटा सिर चूल्हे की आग में जल रहा था.” परिजनों का दावा है कि आरोपी ने मृतक की आंखें और गाल नोचकर खाए, जिससे घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

कैसे शुरू हुआ था विवाद?

मामला टिकैतनगर थाना क्षेत्र के परसवाल गांव का है. पारा बेहटा गांव निवासी बब्लू आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था और घर में उसकी पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं. शनिवार को वह रोज की तरह बर्फ बेचने निकला था, तभी परसवाल गांव के पास उसकी मुलाकात शंकर यादव से हुई. दोनों के बीच पैसों को लेकर मामूली कहासुनी हुई, जो अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई.

शंकर ने कैसे की हत्या?

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद आरोपी शंकर यादव अपने घर से गन्ना काटने वाली दांती लेकर आया. मौके का फायदा उठाते हुए उसने पीछे से बब्लू पर हमला किया और उसकी गर्दन पर वार कर सिर धड़ से अलग कर दिया. हत्या के बाद आरोपी फरार होने के बजाय मृतक का कटा हुआ सिर उठाकर अपनी झोपड़ी में ले गया, जिससे घटना और भी भयावह बन गई.

पुलिस ने क्यों छिपाई सच्चाई?

मृतक बबलू के परिजनों को पुलिस ने सच्चाई छिपाकर थाने बुलाया था. पुलिस ने पहले फोन पर परिजनों से उनके बेटा का नाम पूछा और फिर कहा कि उसका एक्सीडेंट हो गया है आप थाने आ जाओ. इस बात की जानकारी मृतक बबलू के पिता ने दी है.

अगला लेख