Begin typing your search...

भारत के साथ ये कैसी दोस्ती निभा रहे ट्रंप? PM मोदी 'महान' फिर भी इंडिया को देना होगा टैरिफ

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप के तेवर कम नहीं हुआ हैं. उन्होंने दो टूक कहा कि भारत को शुल्क देना होगा, जबकि अमेरिका को किसी प्रकार का टैरिफ नहीं चुकाना पड़ेगा.

India US Trade Deal Tariff
X

donald trump-pm modi

( Image Source:  X/ @shaheena451 )

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उनकी टैरिफ नीति को अदालत से बड़ा झटका मिलने के बावजूद भारत के साथ अमेरिका की व्यापारिक व्यवस्था कायम रहेगी. उन्होंने दो टूक कहा कि भारत को शुल्क देना होगा, जबकि अमेरिका को किसी प्रकार का टैरिफ नहीं चुकाना पड़ेगा. एक तरफ ट्रंप पीएम मोदी महान व्यक्ति और अपना अच्छा दोस्त बताते है वहीं दूसरी तरफ भारत को आंख दिखाने और सख्त फैसले लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं.

ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उनके व्यापक वैश्विक टैरिफ आदेशों को कानूनी अधिकार से परे बताते हुए निरस्त कर दिया है. बावजूद इसके ट्रंप ने संकेत दिया कि उनकी व्यापार नीति में कोई नरमी नहीं आने वाली है और वे नए प्रावधानों के जरिए राजस्व बढ़ाने के कदम उठाएंगे.

भारत को लेकर क्या बोले ट्रंप?

भारत का उल्लेख करते हुए ट्रंप ने कहा "कुछ नहीं बदलेगा. उन्हें शुल्क देना होगा, हमें शुल्क नहीं देना होगा." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान व्यक्ति बताते हुए ट्रंप ने दावा किया कि पहले भारत को अमेरिका के साथ व्यापार में अनुचित लाभ मिलता था. सूत्रों के अनुसार, पहले से चर्चा किए गए व्यापार ढांचे के तहत भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने की संभावना है. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

भारत के साथ रिश्तो पर क्या बोले ट्रंप?

क्वाड शिखर सम्मेलन के संभावित भारत दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर ट्रंप ने भारत के साथ अपने संबंधों को शानदार बताया. उन्होंने कहा "मुझे लगता है कि भारत के साथ मेरे संबंध शानदार हैं और हम भारत के साथ व्यापार कर रहे हैं, भारत ने रूस से तेल प्राप्त करने के चक्कर में रूस से संबंध तोड़ लिए. उन्होंने मेरे अनुरोध पर ऐसा किया क्योंकि हम एक भयानक युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं, जबकि हर महीने 25,000 लोग मर रहे हैं." व्यक्तिगत संबंधों पर जोर देते हुए ट्रंप ने कहा "मोदी के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं, मैंने भारत-पाकिस्तान युद्ध को भी रोका."

सुप्रीम कोर्ट पर ट्रंप ने क्या लगाए आरोप?

अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि यह फैसला उनके व्यापार एजेंडे को बाधित नहीं कर पाएगा. उन्होंने दावा किया कि अब उनके पास राजस्व बढ़ाने के मजबूत विकल्प उपलब्ध हैं. ट्रंप ने आरोप लगाया "अदालत विदेशी हितों और एक ऐसे राजनीतिक आंदोलन से प्रभावित हो गई है जो लोगों की सोच से कहीं छोटा है. वे सड़कों पर नाच रहे हैं, लेकिन ज्यादा देर तक नहीं नाच पाएंगे."

क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?

इससे पहले दिन में सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन ने बिना स्पष्ट कानूनी अधिकार के वैश्विक टैरिफ लागू किए थे. अदालत ने माना कि 1977 का इंटरनेशनल आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम (IEEPA) राष्ट्रपति को व्यापक और सर्वव्यापी टैरिफ लगाने का एकतरफा अधिकार नहीं देता,

क्या भारत-अमेरिका संबंधों पर पड़ेगा असर?

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर इसका वास्तविक प्रभाव आने वाले महीनों में स्पष्ट होगा, लेकिन फिलहाल यह साफ है कि दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक समीकरण वैश्विक राजनीति के केंद्र में बने रहेंगे.

वर्ल्‍ड न्‍यूजडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
अगला लेख