पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ के बिस्तर पर लड़की, प्राइवेट वीडियो लीक पर मचा हंगामा! जानें क्या है सच्चाई
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से जुड़ा एक कथित पुराना अंतरंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.हालांकि वीडियो में कितनी सच्चाई है इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,
PM Shehbaz Sharif
पाकिस्तान की राजनीति एक बार फिर उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है. मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से जुड़ा एक कथित पुराना अंतरंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इस्लामाबाद से लेकर लाहौर तक सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है.
हालांकि वीडियो में कितनी सच्चाई है इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच अब ये वीडियो काफी चर्चा का विषय बन गया है. कई यूजर्स इस AI जनरेटेड बता रहे हैं तो कई इसको रियल मान रहे हैं.
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ से जुड़ा कथित वीडियो के सामने आने के बाद काफी हंगामा होता हुआ दिख रहा है. वीडियो में एक लड़की दिख रही है जो खुद वीडियो बना रही है. वहीं बिस्तर पर साइड में एक व्यक्ति लेटा है जिसको शहबाज शरीफ बताया जा रहा है.
एक्स पर इस वीडियो को @RealBababanaras नाम के अंकाउंट से शेयर किया गया है. जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक पुराना अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तानी राजनीति में हलचल मच गई है. सेना प्रमुख आसिम मुनीर के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री बने शहबाज शरीफ के इस्तीफे की मांग उठ रही है.'
हालांकि वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही शहबाज शरीफ या पाकिस्तान सरकार का भी कोई बयान सामने नहीं आया है. इस वीडियो को लेकर एक यूजर ने ग्रोक से पूछा तो ग्रोक ने जवाब दिया कि यह वीडियो कई क्लिप्स का एक मोंटाज है जिसमें शहबाज शरीफ से मिलता-जुलता एक आदमी एक महिला के पास मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है. इसमें एडिटिंग इफेक्ट्स, टाइमर और "VITA" वॉटरमार्क (एक वीडियो एडिटिंग ऐप) का इस्तेमाल किया गया है. डॉन या बीबीसी जैसे किसी भी बड़े मीडिया आउटलेट ने आज इसे प्रामाणिक नहीं बताया है. इसी तरह के आपत्तिजनक वीडियो की फैक्ट-चेकिंग में पुष्टि हुई है कि वे नकली हैं और उनमें शहबाज शरीफ नहीं दिख रहे हैं. संभवतः ये वीडियो एडिट किए गए हैं या मनगढ़ंत हैं.
वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि 'यह एक एडिटिड वीडियो है, जिसे एआई टूल्स के माध्यम से रूपांतरित किया गया है.' दूसरे यूजर ने लिखा कि 'शरीफ भी ऐसा करता है.' वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि 'इस तरह पाकिस्तानी नेता अपने देश को अपने बैडरूम से चलाते हैं.




