Iran Crisis के बीच बेटे की शादी में शामिल होने बहामास जाएंगे या नहीं? ट्रंप ने साफ-साफ बताई अपनी प्रायोरिटी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस समय उनके लिए ईरान संकट और वैश्विक मुद्दे बेटे Donald Trump Jr. की शादी से ज्यादा अहम हैं. ट्रंप ने माना कि अगर वे शादी में जाते हैं तो भी आलोचना होगी और नहीं जाते हैं तो भी मीडिया उन्हें निशाना बनाएगा.
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की बेटिना एंडरसन से होगी शादी
Donald Trump on Iran Crisis Vs Son Wedding: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि इस समय उनके लिए पारिवारिक समारोह से ज्यादा अहम मध्य पूर्व का संकट और ईरान से जुड़ा तनाव है. ट्रंप ने अपने बड़े बेटे Donald Trump Jr. की शादी में शामिल होने को लेकर कहा कि वह 'जाने की कोशिश करेंगे', लेकिन मौजूदा हालात उनके लिए मुश्किल पैदा कर रहे हैं.
ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, “यह मेरे लिए अच्छा समय नहीं है. मेरे सामने ईरान और कई दूसरे बड़े मुद्दे हैं.” उनके इस बयान को ऐसे समय में बेहद अहम माना जा रहा है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार चर्चा में बना हुआ है और मध्य पूर्व की स्थिति पर पूरी दुनिया की नजर है.
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की किससे होगी शादी?
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस वीकेंड बहामास में पाम बीच सोशलाइट Bettina Anderson से शादी करने जा रहे हैं. ट्रंप ने इसे 'छोटा और निजी पारिवारिक कार्यक्रम' बताया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी बहामास के एक प्राइवेट आइलैंड पर होगी, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त शामिल होंगे.
ट्रंप ने बेटे की शादी में शामिल होने को लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने मीडिया और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, “यह ऐसा मामला है जिसमें मैं किसी भी हालत में नहीं जीत सकता. अगर शादी में जाऊं तो आलोचना होगी, अगर नहीं जाऊं तो भी फेक न्यूज मुझे निशाना बनाएगी.” ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका में ईरान संकट को लेकर राजनीतिक बहस तेज है. ट्रंप ने संकेत दिया कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय तनाव से निपटना है.
व्हाइट हाउस में शादी का प्लान भी हुआ रद्द
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन पहले व्हाइट हाउस में शादी करने पर विचार कर रहे थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध जैसे माहौल के बीच आलीशान समारोह की आलोचना के डर से इस योजना को रद्द कर दिया गया. एक सूत्र के मुताबिक, “जब दुनिया में लोग मर रहे हों, तब व्हाइट हाउस में भव्य शादी अच्छा संदेश नहीं देती.”
कौन हैं बेटिना एंडरसन?
बेटिना एंडरसन फ्लोरिडा के एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं और सोशलाइट, मॉडल व फिलांथ्रोपिस्ट के रूप में जानी जाती हैं. वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और कई सामाजिक व पर्यावरणीय संस्थाओं के साथ काम करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटिना और ट्रंप जूनियर 2024 से रिलेशनशिप में हैं. इससे पहले ट्रंप जूनियर की सगाई Kimberly Guilfoyle से हुई थी, जो बाद में टूट गई.
इसी बीच ट्रंप परिवार के लिए एक भावुक खबर भी सामने आई है. ट्रंप जूनियर की पूर्व पत्नी Vanessa Trump ने खुलासा किया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है, जिसका इलाज चल रहा है.




