Begin typing your search...

गोली मार देंगे, एनकाउंटर कर देंगे, फर्जी केस में जेल में रहे राज सिंह ने बताया जेल में उनके साथ क्या हुआ?

X
Bengal: PA कांड में Raj Singh को मौत छूकर निकल गई, CBI ना आती तो हो जाता कांड | State Mirror Hindi
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Published on: 22 May 2026 8:21 PM

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच के दौरान हुई एक बड़ी चूक अब चर्चा का विषय बन गई है. बलिया के रहने वाले राज सिंह को पुलिस और जांच एजेंसियों ने गलत पहचान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. एजेंसियां असली आरोपी राजकुमार सिंह की तलाश में थीं, लेकिन गलती से राज सिंह को हिरासत में ले लिया गया. राज सिंह का आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार अपराध कबूल करने का दबाव बनाया गया और फर्जी एनकाउंटर तक की धमकियां दी गईं. बाद में CBI जांच में वे निर्दोष पाए गए और रिहा कर दिए गए.


अगला लेख