Begin typing your search...

₹3000 Crore Scam केस की नोहेरा शेख की कुंडली, पुलिस ने यूं किया सलाखों के पीछे

X
ED Arrests Heera Group Chairperson Nowhera Shaik in ₹3000 Crore Scam | Money Laundering Probe
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Published on: 22 May 2026 10:32 PM

देश के चर्चित हीरा ग्रुप निवेश घोटाले में बड़ा मोड़ आ गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हीरा ग्रुप की चेयरपर्सन नोहेरा शेख को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है. एजेंसी के मुताबिक यह मामला करीब ₹3000 करोड़ के कथित निवेश घोटाले से जुड़ा है, जिसमें लाखों निवेशकों के पैसे फंसने के आरोप हैं. जांच में 24 कथित शेल कंपनियों और 182 बैंक खातों के जरिए धन के लेन-देन की बात सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद जांच तेज हुई और लंबे समय से एजेंसियों से बच रही नोहेरा शेख को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. अब ED यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि निवेशकों का पैसा कहां गया, किन लोगों को लाभ पहुंचा और क्या इस नेटवर्क के तार देश-विदेश तक जुड़े हुए हैं.


अगला लेख