Begin typing your search...

20 साल का समीर कैसे आ गया ISI के संपर्क में, पिता ने बताया पूरा रूटीन, बोले- मुझे आ चुके 4 अटैक

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक हैं समीर खान. दिल्ली का रहने वाला समीर गाजियाबाद में पिछले 2 साल से नौकरी कर रहा था.

up ats arrest sameer khan
X

up ats arrest sameer khan

मोहम्मद रज़ा
Curated By: मोहम्मद रज़ा3 Mins Read

Updated on: 24 April 2026 2:05 PM IST

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर्स और खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे जिनमें से एक का नाम समीर खान है जो 20 साल का है. पाकिस्तानी गैंगस्टर्स शहजाद भट्टी और आविद जट्ट के साथ समीर के संपर्क थे, लेकिन उसके पिता ने इन सभी आरोपों को गलत बताया.

दिल्ली का रहने वाला समीर गाजियाबाद में पिछले 2 साल से नौकरी कर रहा था. बड़ा सवाल ये है कि आखिर कैसे समीर ISI और शहजाद भट्टी के संपर्क में आया और समीर जैसे कितने लड़कों को ISI भारत में दहशत फैलाने के लिए तैयार कर रहा.

कैसे ISI के संपर्क में आया समीर?

ATS की जानकारी के मुताबिक समीर इंस्टाग्राम और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर के साथ जुड़ा था और कुछ फर्जी अकाउंट बनाकर नेटवर्क तैयार कर रहा था. इसके अलावा समीर को भारत में टारगेट किलिंग और अन्य हमलों को अंजाम देने के निर्देश दिए गए थे. जिसके लिए समीर को 50,000 रुपये और काम पूरा होने पर 2.5 लाख रुपये मिलने थे.

क्या बोले समीर के पिता?

समीर खान के पिता मोहम्मद हनीफ ने बताया कि उनके बेटे पर लगाए गए आरोप सब गलत हैं. उन्होंने कहा कि "वो अपनी ड्यूटी करता था, शाम को आकर सोता था, कहीं उसका आना-जाना नहीं था. 2 साल से वो नौकरी कर रहा था. पुलिस ने हमें उसके गिरफ्तार करने की जानकारी दी और थोड़ी बात करवाई. रात को 12 बजे पुलिस ने बताया कि उसको लखनऊ लेकर जा रहे हैं. उसकी मां हैंडीकैप और मैं हार्ट का मरीज हूं. चार-पांच बार हमें अटैक आ चुका है. हम कुछ नहीं कर सकते."

समीर के पास से क्या-क्या मिला?

गिरफ्तारी के दौरान समीर और उसके साथी के पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है. इसके अलावा मोबाइल फोन और डिजिटल प्लेटफॉर्म से कई अहम सबूत मिले हैं, जो उनके नेटवर्क और साजिश को उजागर करते हैं. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

अगला लेख