Begin typing your search...

नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, SpiceJet में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने 'ऑपरेशन साइबर वज्र' के तहत SpiceJet में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल, लैपटॉप, डेबिट कार्ड, सिम कार्ड और फर्जी बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं.

Fake SpiceJet Job Scam Busted: Noida Police Arrest Four Running Fraud Call Centre
X

नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़

मोहम्मद रज़ा
By: मोहम्मद रज़ा3 Mins Read

Updated on: 12 July 2026 9:26 PM IST

अगर आप ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. नोएडा पुलिस ने एक ऐसे साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो खुद को SpiceJet का प्रतिनिधि बताकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देता था और फिर रजिस्ट्रेशन व प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उनसे पैसे ठग लेता था.

थाना फेस-1 पुलिस ने 'ऑपरेशन साइबर वज्र' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए SpiceJet में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को सेक्टर-2 से गिरफ्तार किया है.

मामले में अब तक क्या-क्या पता चला?

  • पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे Quicker.com और अन्य वेबसाइटों से नौकरी तलाश रहे लोगों का डाटा जुटाते थे. इसके बाद खुद को SpiceJet कंपनी का प्रतिनिधि बताकर कॉल करते और नौकरी दिलाने का झांसा देते थे. जब कोई व्यक्ति उनकी बातों में आ जाता था तो उसके नाम से फर्जी जॉब ऑफर लेटर भेज दिया जाता था. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर हजारों रुपये फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) में जमा कराए जाते थे.
  • ठगी के बाद आरोपी इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड नष्ट कर देते थे और जरूरत पड़ने पर गरीब या अनजान लोगों को लालच देकर उनके नाम से नए सिम कार्ड हासिल कर लेते थे.
  • आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 9 डेबिट कार्ड, 13 सिम कार्ड, तीन बैंक पासबुक (म्यूल खाते) और चार यूपीआई साउंड बॉक्स बरामद किए गए हैं
  • गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुदेश सिंह, बृजेश भदौरिया, अर्जुन और संदीप कुमार तिवारी के रूप में हुई है.
  • पुलिस के अनुसार, थाना फेस-1 स्तर पर 'ऑपरेशन साइबर वज्र' के तहत करीब 159 संदिग्ध बैंक खातों को चिन्हित किया गया था. इनमें से 19 रेड जोन में करीब 2500 मोबाइल नंबरों और NCRP पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान इस फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हुआ.
  • पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी से जुड़ी 20 से अधिक शिकायतें NCRP पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से दर्ज हैं.
  • शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लोगों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी कर चुका है.
  • पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के नेटवर्क की जांच कर रही है.
  • पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कंपनी में नौकरी के नाम पर रजिस्ट्रेशन फीस या प्रोसेसिंग फीस मांगने वाले लोगों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑफर की तुरंत साइबर हेल्पलाइन या NCRP पोर्टल पर शिकायत करें.
अगला लेख