Begin typing your search...

आखिर क्या थी वजह जो बेटा बन गया राक्षस? कुल्हाड़ी से मां-बाप, दादी और बहन को काटकर उतारा मौत के घाट

जहां पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ है तो वहीं यूपी के बहराइच में एक कलयुगी बेटे ने राक्षस बन अपनो को ही कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया.

Son kills parents grandmother and sister
X

Bahraich

( Image Source:  X/ @SachinGuptaUP )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर3 Mins Read

Updated on: 2 March 2026 10:00 AM IST

जहां पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ है तो वहीं यूपी के बहराइच में एक कलयुगी बेटे ने राक्षस बन अपनो को ही कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर रुदल गांव में आधी रात हुए इस खूनी घटनाक्रम ने पूरे इलाके को दहला दिया.

रात करीब 12:30 बजे जब गांव गहरी नींद में डूबा था, तभी अचानक एक घर से उठी चीख-पुकार ने सन्नाटे को चीर दिया और लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए. एक साथ खून से लथपथ चार लाशें देखकर हर किसी के पैरो तले से जमीन खिसक गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

क्या था पूरा मामला?

गांव निवासी बदलूराम ने हाल ही में अपनी जमीन और गहने बेचें थे, जमीन व गहनों के पैसों को लेकर बदलूराम और उसके बेटे निरंकार के बीच विवाद चल रहा था. निरंकार पैसा न मिलने से नाखुश था. उसका गुस्सा इतना बढ़ गया कि निरंकार ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. जब बदलूराम को बचाने के लिए उनकी पत्नी, बेटी और मां बीच में आईं तो निरंकार ने उनको भी कुल्हाड़ी से काट दिया.

बदलूराम के घर से आधी रात को चीख पुकार सुनकर जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो चारों लाशों के बीच में निरंकार खड़ा था. तभी निरंकार ने ईंट उठाकर अपने सिर पर मारकर खुदखुशी करना चाही, लेकिन गांव वालों ने उसको बचा लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी.

क्या बोली पुलिस?

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने निरंकार को हिरासत में लिया और उसको अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया. अपर पुलिस अधीकक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि फिलहाल सबूत इकट्ठा कर लिए गए हैं और फोरेन्सिक टीम उनकी जांच कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

UP NEWS
अगला लेख