Begin typing your search...

Allu Sirish की प्री-वेडिंग की धूम, जानिए कौन हैं लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी? देखें हल्दी रस्म की तस्वीरें

अल्लू सिरीश और नयनिका रेड्डी 6 मार्च 2026 को हैदराबाद के Allu Studio में निजी समारोह में शादी करेंगे. हल्दी (पसुपु मुहूर्तम) में राम चरण, विजय देवरकोंडा समेत कई सितारे शामिल हुए.

Allu Sirish की प्री-वेडिंग की धूम, जानिए कौन हैं लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी? देखें हल्दी रस्म की तस्वीरें
X
( Image Source:  X: @TeamAAOfficial )
रूपाली राय
By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 2 March 2026 9:29 AM

Allu Sirish Wedding : अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के घर में इन दिनों बहुत खुशी और उत्साह का माहौल है. वजह है उनके छोटे भाई अल्लू सिरीश की शादी की तैयारियां. अल्लू सिरीश अपनी मंगेतर नयनिका रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी शादी 6 मार्च 2026 को एक छोटे और निजी समारोह में होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और खास दोस्त ही शामिल होंगे. ये शादी हैदराबाद के अल्लू स्टूडियो में ही होगी जिसमें कुछ खास परिवार ही शामिल होगा.

अल्लू सिरीश एक मशहूर तेलुगु फिल्म एक्टर हैं. वे सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई हैं और प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के बेटे हैं. वे कई तेलुगु फिल्मों में काम कर चुके हैं, जैसे कि 'ओक्का क्षणम' और 'बडी' आदि. वे फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से एक्टिव हैं और परिवार की वजह से भी वे लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हैं.

नयनिका रेड्डी एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं. वे बिजनेस से जुड़ी हुई हैं और खुद काफी इंडिपेंडेंट और सेटल्ड हैं. वे फिल्म या मीडिया की दुनिया से नहीं हैं, बल्कि बिजनेस बैकग्राउंड से आती हैं.दोनों की मुलाकात कुछ साल पहले हुई थी और वे लंबे समय से रिलेशनशिप में थे.

उनकी इंगेजमेंट 31 अक्टूबर 2025 को एक छोटे समारोह में हुआ था. अभी शादी से पहले के फंक्शन शुरू हो गए हैं. हाल ही में हल्दी रस्म जिसे तेलुगु में पसुपु मुहूर्तम भी कहते हैं हुई है. यह एक पारंपरिक रस्म है जिसमें दूल्हे और दुल्हन पर हल्दी लगाई जाती है.

यह रस्म शादी से पहले होती है और इसमें पूरा परिवार खुशी-खुशी शामिल होता है. इस हल्दी फंक्शन में कई बड़े सेलिब्रिटी पहुंचे थे, जैसे: राम चरण और उनकी पत्नी उपासना. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना. अल्लू अर्जुन की पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी और अल्लू परिवार के कई अन्य सदस्य.

वीडियो और फोटोज में पूरा अल्लू परिवार रिश्तेदारों के साथ मस्ती करते, नाचते-गाते और हल्दी लगाते नजर आ रहा है. फैंस इन तस्वीरों और वीडियोज को बहुत पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं और शादी के लिए बधाई दे रहे हैं.

यह शादी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री और अल्लू-कोनिडेला परिवार के लिए एक बड़ा खुशी का मौका है. 2 मार्च को इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक प्री-वेडिंग रिसेप्शन भी प्लान किया गया है. कुल मिलाकर, घर में जश्न का माहौल है और सब कुछ बहुत धूमधाम से चल रहा है.

bollywood
अगला लेख