Begin typing your search...

नौ साल बाद निकली JPSC PCS की वैकेंसी, क्या ओवरएज हो चुके अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत? सीएम के पास पहुंचा प्रस्ताव

JPSC PCS 2025 में उम्र सीमा में छूट को लेकर सरकार स्तर पर मंथन चल रहा है. कार्मिक विभाग ने प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेज दिया है.

jharkhand pcs overage students image
X

झारखंड पीसीएस 2025 में उम्र सीमा छूट पर सरकार का फैसला जल्द

( Image Source:  Meta AI )

JPSC PCS 2025 Age Relaxation Update: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 को लेकर हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ सकती है. सरकार स्तर पर उम्र सीमा में छूट देने की तैयारी चल रही है और इसका प्रस्ताव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच चुका है.

सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के कार्मिक विभाग ने मुख्य सचिव के माध्यम से यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा है. संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को होने वाली अहम बैठक में इस प्रस्ताव पर फैसला लिया जा सकता है. अगर मंजूरी मिलती है, तो JPSC PCS 2025 के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में विशेष छूट दी जा सकती है.

JPSC के नोटिफिकेशन में क्या है?

JPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए न्यूनतम और अधिकतम उम्र की गणना की कटऑफ डेट 1 अगस्त 2026 तय की गई है. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2025 है.

उम्र सीमा में छूट की मांग क्यों की जा रही है ?

दरअसल, इस बार उम्र सीमा में छूट की मांग इसलिए तेज हुई है क्योंकि JPSC ने संयुक्त असैनिक सेवा की वैकेंसी करीब नौ साल बाद जारी की है. इससे पहले यह भर्ती 1 अगस्त 2017 में आई थी। लंबे अंतराल की वजह से बड़ी संख्या में ऐसे युवा ओवरएज हो गए हैं, जो अब तक इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. अगर उम्र सीमा में छूट नहीं दी जाती, तो हजारों योग्य अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित रह सकते हैं.

संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा कब होगी?

JPSC के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 8 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थी आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से कर सकते हैं. वैकेंसी की बात करें तो इस बार कुल 103 पदों पर भर्ती होनी है. इनमें 50 पद अनारक्षित वर्ग के लिए, 26 अनुसूचित जाति (SC), 7 अनुसूचित जनजाति (ST), 6 अति पिछड़ा वर्ग, 8 पिछड़ा वर्ग और 6 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित हैं. अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री की बैठक पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि JPSC PCS 2025 के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में राहत मिलेगी या नहीं.

Jharkhand News
अगला लेख